विज्ञापन

रोजाना इस्तेमाल से पीला पड़ गया तकिए का कवर? अपनाएं ये 3 आसान टिप्स, लौट आएगी नई जैसी चमक

आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि गंदे और पीले तकिए को घर पर कैसे आसानी से साफ कर सकते हैं. आइए जानते हैं टिप्स और ट्रिक्स...

रोजाना इस्तेमाल से पीला पड़ गया तकिए का कवर? अपनाएं ये 3 आसान टिप्स, लौट आएगी नई जैसी चमक
पीला-गंदा तकिए का कवर कैसे साफ करें?
Photo Credit: NDTV

Pillow Cover Cleaning Hacks: रोजाना इस्तेमाल होने से तकिए और उसके कवर का गंदा होना काफी ज्यादा आम बात है. लेकिन अगर इन्हें नियमित रूप से साफ या धोया न जाए तो चेहरे और बालों से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. दरअसल, पसीना, धूल और बालों में लगे तेल से तकिए बहुत जल्दी गंदा होता है और पीला पड़ना शुरू हो जाता है. कई लोग इन्हें साफ करने के लिए महंगे क्लीनिंग प्रोडक्ट्स और तेज केमिकल्स का इस्तेमाल शुरू कर देते हैं. लेकिन इनसे कभी-कभी मनमुताबिक रिजल्ट नहीं मिलता और फैब्रिक भी खराब होना शुरू हो जाता है. ऐसे में कुछ घरेलू उपाय ही बेहद कारगर माने जाते हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि गंदे और पीले तकिए को घर पर कैसे आसानी से साफ कर सकते हैं. आइए जानते हैं टिप्स और ट्रिक्स...

1. गर्मी पानी का करें इस्तेमाल

अगर आपका तकिया का कवर नया है और उसपर कम दाग-धब्बे पड़े हैं तो आप ये उपाय अपना सकते हैं. इसके लिए आप तकिए से कवर को निकालें और गर्मी पानी में कम से कम 1 घंटे के लिए भिगो कर रख दें. इसके बाद ब्रश की मदद से हल्के हाथों से रगड़ें. इससे कवर आसानी से साफ हो जाएगा और नए जैसी चमक भी वापिस लौट सकती है.

2. बेकिंग सोडा करेगा मदद

गंदे तकिए कवर के पीलेपन को हटाने के लिए आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आप गुनगुने पानी में बेकिंग सोडा डालें और एक घोल तैयार कर लें. अब इस घोल में तकिए का कवर भिगाकर रख दें. फिर ब्रश की मदद से आसानी से साफ करें. इससे दाग-धब्बे और पीलापन आसानी से साफ हो जाएगा. साथ ही कवर नया जैसा भी दिख सकता है.

3. नींबू और नमक का करें इस्तेमाल

तकिए कवर पर जमे दाग-धब्बे को साफ करने के लिए आप नींबू और नमक का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आप नींबू का रस निकालें और कवर के दाग-धब्बों पर डाल दें. इसके बाद नमक छिड़क दें. फिर 30 मिनट बाद हल्के हाथों से रगड़ें. इससे तेल के धब्बे और पीलापन आसानी से साफ हो जाएगा.

यह भी पढ़ें: रात को सोने से पहले नमक वाले पानी में पैर डुबोकर रखने से क्या होता है? एक्सपर्ट से जानें इसका सही तरीका

यह भी पढ़ें: HAPPY Birthday PM Modi : 76 साल में पीएम मोदी के फिटनेस के 7 मंत्र, इनसे अपने लाइफस्टाइल को बनाते हैं बेहतर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News, Pillow Cover
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com