विज्ञापन

बच्चों के लिए घर पर Clay कैसे बनाएं? खेलने में आएगा मजा और रसोई में ही मिल जाएगा सारा सामान

आप चाहें तो अपने बच्चे के लिए घर पर ही क्ले बना सकते हैं. अच्छी बात यह है कि इसे बनाने का सारा सामान आपको अपनी किचन में ही मिल जाएगा. आइए जानते हैं घर पर क्ले बनाने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका-

बच्चों के लिए घर पर Clay कैसे बनाएं? खेलने में आएगा मजा और रसोई में ही मिल जाएगा सारा सामान
बच्चों के लिए घर पर बनाएं क्ले
(Photo Credit: @receitasdoyan/Instagram)

बच्चों को क्ले से खेलना काफी पसंद होता है. इससे वे अपनी पसंद की अलग-अलग चीजें बना सकते हैं और खेल-खेल में उनकी क्रिएटिविटी भी बढ़ती है. लेकिन छोटे बच्चे खेलते समय कई बार क्ले को मुंह में भी डाल लेते हैं. ऐसे में माता-पिता की चिंता बढ़ जाती है. बाजार में मिलने वाली क्ले में क्या-क्या मिला है, किसी तरह का केमिकल न हो, इसे लेकर पेरेंट्स परेशान रहते हैं. ऐसे में आप चाहें तो अपने बच्चे के लिए घर पर ही क्ले बना सकते हैं. कमाल की बात यह है कि इसे बनाने का सारा सामान आपको अपनी किचन में ही मिल जाएगा. आइए जानते हैं घर पर क्ले बनाने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका- 

चाहिए होंगी ये चीजें 

  • घर पर क्ले बनाने के लिए आपको एक कप गेहूं का आटा या मेदा 
  • आधा कप नमक
  • दो बड़े चम्मच बेकिंग सोडा
  • एक बड़ा चम्मच तेल और 
  • फूड कलर की जरूरत होगी. 

आपको जिस कलर की क्ले चाहिए, आप वो फूड कलर ले सकते हैं. 

इस तरह बनाएं क्ले
  • क्ले बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़ा और साफ बर्तन लें और इसमें एक कप गेहूं का आटा डालें. 
  • अब, इसमें आधा कप नमक, दो बड़े चम्मच बेकिंग सोडा और एक बड़ा चम्मच तेल डालें.
  • इसके बाद इसमें अपनी पसंद का फूड कलर मिलाएं. 
  • इसके बाद इसमें आधा कप तेज गर्म पानी डालें. 
  • पानी डालने के बाद किसी लकड़ी के चम्मच की मदद से सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं.
  • जब सारी चीजें आपस में अच्छी तरह मिल जाएं और मिश्रण थोड़ा ठंडा हो जाए, तब इसे हाथों से गूंथना शुरू करें. 
  • सभी चीजों को कुछ देर तक अच्छी तरह गूंथें, ताकि क्ले नरम हो जाए. 

इतना करते ही आपकी क्ले बनकर तैयार हो जाएगी. आप इसे अपने बच्चे को खेलने के लिए दे सकते हैं. 

इन बातों का रखें ध्यान 

यह क्ले घर की चीजों से बनी है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि इसे खाने के लिए दिया जा सकता है. इसमें नमक और बेकिंग सोडा होता है, इसलिए बच्चे को इसे खाने न दें. अगर बच्चा बहुत छोटा है और चीजें मुंह में डालता है, तो उसके साथ कोई बड़ा जरूर रहे. क्ले से खेलने के बाद बच्चों के हाथ साबुन से जरूर धुलवाएं. 

यह भी पढ़ें- अखरोट, बादाम या पिस्ता, बच्चों के लिए कौन सा ड्राई फ्रूट सबसे अच्छा है? Parenting Expert ने बताया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Parenting Tips, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com