Sawan Somwar 2022 Upay: सावन मास में भगवान शिव के भक्त पूरी निष्ठा और श्रद्धा से भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करते हैं. मान्यता है कि सावन मास में की गई शिवजी की पूजा से भगवान शिव बहुत जल्द प्रसन्न होते हैं और भक्तों की हर इच्छा पूरी करते हैं. सावन मास (Saawan 2022) की हरियाली तीज के दिन सुहागिन महिलाएं दांपत्य जीवन (Married Life) की खुशहाली के लिए व्रत रखती हैं. सावन सोमवार (Sawan Somvar 2022) के कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं जो कि दांपत्य जीवन की खुशहाली के लिए खास माने गए हैं. सावन का दूसरा सोमवार 25 जुलाई, 2022 को पड़ने वाला है. आइए जानते हैं सावन सोमवार के खास उपाय (Sawan Somvar Upay).
सावन सोमवार के उपाय | Sawan Somvar Ke Upay
शास्त्रीय मान्यताओं के अनुसार, सावन सोमवार (Sawan Somvar) के दिन पंचामृत से भगवान शिव का अभिषेक करने से वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहता है. साथ ही पति-पत्नी के बीच में आपसी प्यार बढ़ता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सावन सोमवार (Sawan Somvar) को शाम के वक्त भगवान शिव की आरती (Shiv Ji Ki Aarti) करने के बाद उनके समक्ष घी का दीपक जला सकते हैं. इसके अलावा शिव चालीसा (Shiv Chalisa) का पाठ भी किया जा सकता है. मान्यता है कि ऐसा करने से दांपत्य जीवन से जुड़ी दिक्कतें दूर हो जाती हैं. ऐसे पूरे सावन मास में कर सकते हैं.
सावन सोमवार (Sawan Somvar) पर शिवजी की पूजा (Shiv Puja Vidhi) के दौरान पति-पत्नी मिलकर 21 बेलपत्र पर चंदन से 'ओम् नमः शिवाय' लिखकर शिवलिंग पर अर्पित करें. कहा जाता है कि ऐसा करने से पति-पत्नी का आपसी मनमुटाव दूर होता है. साथ ही वैवाहिक जीवन में भरपूर प्यार बना रहता है.
मान्यतानुसार, सावन सोमवार को शिवलिंग पर केसर मिला हुआ जल अर्पित करने से वैवाहिक जीवन में आपसी रिश्ता प्रगाढ़ होता है. साथ ही पति-पत्नी के बीच का रिश्ता मजबूत होता है.
धार्मिक मान्यता के अनुसार, सावन सोमवार के दिन भगवान शिव और मां पार्वती को चावल की खीर का भोग लगाना चाहिए. मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान शिव और मां पार्वती की कृपा से वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहता है.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
मॉनसून स्किन केयर टिप्स बता रही हैं ब्यूटी एक्सपर्ट भारती तनेजा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं