Blue Moon 2023: इस साल 30 अगस्त की रात आसमान पर अद्भुत ब्लू मून देखने को मिलेगा. सुपर ब्लू मून (Super Blue Moon) खगोलीय घटना है जो कई सालों में एकबार होती है. हालांकि, ब्लू मून देखने में अपने नाम से बिल्कुल उलट होता है. ब्लू मून लगने पर चांद हल्का संतरी रंग का दिखाई देता है. इसका आकार सामान्य दिनों से बड़ा दिखाई पड़ता है. इस सुपर ब्लू मून को सुपरमून भी कहते हैं. 30 अगस्त के दिन पूर्णिमा है और इस दिन रक्षाबंधन भी है.
इस बार 2 दिन क्यों मनाया जा रहा है रक्षाबंधन, जानिए मान्यतानुसार किस दिन राखी बांधना है सही
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
क्या है सुपर ब्लू मून | What Is Super Blue Moon
सुपर ब्लू मून आकार में सामान्य दिनों से 40 फीसदी तक बड़ा और 30 फीसदी तक अधिक चमक के साथ नजर आ सकता है. सुपर ब्लू मून को बिना किसी उपकरण की मदद से भी देखा जा सकता है. अगर आप बाइनोक्यूलर्स से सुपर ब्लू मून देखते हैं तो नजारा अद्भुत होगा. नासा (Nasa) की मानें तो चांद का ऑर्बिट जिसे पेरिजी (Perigee) कहते हैं पृथ्वी के करीब होता है तो फुल मून नजर आता है. 30 अगस्त के दिन यह और भी करीब होगा, पृथ्वी से केवल 357,244 किलोमीटर दूर.
नासा के अनुसार, यह अगस्त का दूसरा फुल मून (Full Moon) यानी पूर्ण चांद होगा, और यह स्काई एंड टेलेस्कॉप मैगजीन 1946 के द्वारा नई परिभाषा वाला ब्लू मून होगा. नासा का यह भी कहना है कि फुल मून हर 29.5 दिनों पर लगता है जिस चलते फरवरी में कभी भी ब्लू मून नहीं लग सकेगा.
Super Blue Moon 2023: कहां-कहां से देखा जा सकेगा सुपर ब्लू मून
इस सुपर ब्लू मून को सूर्यास्त के बाद देखा जाना शुरू हो जाएगा. 30 अगस्त की रात तकरीबन 8:37 PM EDT (ईस्टर्न डेयलाइट टाइम) के करीब इसे सही तरह से देखा जा सकता है. यूरोप में यह थोड़ी देर बाद दिखेगा. लंडन में रात 8:08 PM BST पर यह दिखेगा और न्यू योर्क में इसका समय 7:45 PM EDT तक दिख सकेगा. कहा जा रहा है जहां भी आसमान साफ होगा इन क्षेत्रों से सुपर ब्लू मून को देखा जा सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं