हिंदी फिल्में में हीरो के वन लाइन्स जितने मशहूर हुए हैं उतने ही फेमस विलेन्स के डायलॉग्स भी रहे हैं. सिर्फ डायलॉग ही क्यों विलेन्स का स्टाइल, खुद को खूंखार बैड मैन साबित करने के लिए उनके जेश्चर्स सब हमेशा ही फेमस होता रहा है. फिर चाहे वो मुगैम्बो खुश हुआ जैसी लाइन हो या गुलशन ग्रोवर की खुद को बैड मैन कहती हुई लाइन हो. इन विलेन्स के बीच एक और विलेन का वन लाइनर मशहूर हुआ. जो था वन्स इन अ ब्लू मून, कभी कभी. ये डायलॉग इतना हिट हुआ कि लोग उस विलेन के सामने इसे ही बोल बोल कर नकल करने लगे.
डायलॉग बना मुसीबत या तारीफ
ये डायलॉग है रंजीत का जो उन्होंने फिल्म विश्वनाथ में कहा था. उनका पूरा डायलॉग था वन्स इन ब्लू मून कभी कभी. सुनकर ये लाइन बेतुकी सी लग सकती है लेकिन पॉज लेकर और आंखों में डरावने एक्सप्रेशन लाकर जिस अंदाज में रंजीत ने ये लाइन कही. वो बेहद हिट हो गई. इस डायलॉग से जुड़ा दिलचस्प किस्सा भी है. आईएमडीबी ट्रिविया के मुताबिक फिल्म रिलीज होने के बाद रंजीत जहां भी जाते थे लोग उन्हें इस डायलॉग की नकल करके दिखाते थे जिसे सुन सुनकर रंजीत काफी इरिटेट हो गए थे. धीरे धीरे उन्हें समझ में आया कि लोग असल में डायलॉग को पसंद कर रहे हैं, इसलिए उनके सामने उन्हीं के अंदाज में डायलॉग सुनाते हैं. इसके बाद रंजीत की धाक भी बॉलीवुड में ज्यादा जम गई थी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दिग्गज विलेन के बीच बनी पहचान
रंजीत का ये डायलॉग विश्वनाथ मूवी से है. इस मूवी में उस दौरी के और भी नामी विलेन शामिल थे. जिसमें प्राण, प्रेमनाथ, मदन पुरी जैसे कलाकारों के नाम शामिल हैं. इन सबके बीच रंजीत ने फिल्म में खोखा नाम के विलेन की भूमिका अदा की. दिग्गज कलाकों के बीच अपनी पहचान बनाकर रंजीत ने नाम कमाया और इंड्स्ट्री के सुपर विलेन की लिस्ट में भी शामिल हो गए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं