Blue Moon 2024: सुपरमून ब्लूमून साल के सबसे बड़े और सबसे चमकदार चांद में से एक होने वाला है. इस चांद को सुपरमून (Supermoon) इसलिए कहा जाता है क्योंकि यह चांद पृथ्वी से सामान्य दिनों से ज्यादा पास होता है और इसीलिए आसमान में बड़ा नजर आता है. सुपरमून और ब्लू मून एक ही दिन पर होना एक ऐसा संयोग है जो कई-कई दशकों में एक बार देखने को मिलता है. इस साल 19 अगस्त, सोमवार की रात 11 बजकर 56 मिनट पर यह सुपरमून ब्लूमून (Supermoon Blue moon) नजर आने वाला है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
क्या होता है ब्लू मून | What Is A Blue Moon
ब्लू मून को ब्लू मून कहा जरूर जाता है लेकिन यह देखने में नीले रंग का नहीं होता बल्कि आम चांद की तरह ही इसका रंग होता है. ब्लूमून सीजनल भी होता है और मासिक भी. किसी भी सीजन का फुल मून या तीसरा फूल मून (Full Moon) यानी पूर्णिमा का चांद सुपर ब्लू मून कहलाता है.
सुपरमून वो चांद होता जो सामान्य दिनों के चांद से 30 फीसदी तक ज्यादा चमकदार होता है और देखने में इसका आकार 14 फीसदी तक ज्यादा बड़ा होता है.
इस सुपरमून ब्लूमून को देखने के लिए किसी स्पेशल उपकरण की जरूरत नहीं होती है बल्कि नंगी आंखों से भी इस सुपरमून को देखा जा सकता है. इसके अलावा, मोबाइल या कैमरा से इस सुपरमून की फोटो खींची जा सकती है. हालांकि, बाइनोकुलर्स और टेलेस्कोप से देखने पर सुपरमून के ज्यादा फीचर नजर आ सकते हैं और बारीकियों का बेहतर तरह से मुआयना किया जा सकता है. उस जगह से इस चांद को देखें जहां प्रदूषण कम हो. बिना प्रदूषण के ही इस चांद को बेहतर तरह से देखा जा सकेगा. आंखों को सेट होने में 10 मिनट का समय लग सकता है.
कब लगेगा अगला सुपरमूनसाल 2024 में इसके बाद तीन और सुपरमून नजर आने वाला है. 17 सितंबर के दिन हार्वेस्ट मून नजर आएगा. 17 अक्टूबर को हटंर्स सुपरमून नजर आने वाला है. यह पृथ्वी के सबसे पास वाला सुपरमून होगा. इस साल का आखिरी सुपरमून 15 नवंबर की रात नजर आएगा.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं