- आज नजर आएगा सुपर ब्लूमून.
- ब्लू सुपरमून की घटना कई सालों में सिर्फ एक बार होती है.
- सुपरमून 16 फीसदी ज्यादा चमकीला दिखाई देगा.
Super Blue Moon 2023: आकाश में कई ऐसी खगोलीय घटनाएं होती हैं, जिसके चलते सूरज या चांद अलग-अलग रंग और आकार के नजर आते हैं. खासकर पूर्णिमा का चांद बहुत खास होता है, ना ये सिर्फ फुल मून (Super Blue Moon) होता है बल्कि पूर्णिमा के दिन एकदम चमकीला और बड़ा चांद भी नजर आता है. इसी तरह से 30 अगस्त को आसमान में भी कुछ ऐसा ही खूबसूरत नजारा देखने को मिलेगा, जब आकाश में सुपर ब्लू मून नजर आएगा. अब आप सोच रहे होंगे कि चांद का रंग तो सफेद होता है तो फिर ये नीला कैसे दिख सकता है? तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि यह सुपर ब्लूमून या ब्लू सुपरमून होता क्या है.
किस समय दिखने वाला है सुपर ब्लू मून, इस अद्भुत चांद के बारे में जानें सब कुछ
Super Blue Moon 2023: क्या होता है सुपर ब्लू मून
मान्यताओं के अनुसार, जब एक महीने में दो पूर्णिमा आती है तो उसे ब्लूमून कहा जाता है. ये पूर्णिमा 29.5 दिनों में आती है. वैसे तो साल में 12 पूर्णिमा होती है, लेकिन हर ढाई सालों में एक बार 13 पूर्णिमा भी आती है. 13वीं पूर्णिमा ही साल का ब्लूमून कहलाती है. जब पूर्णिमा के दिन चांद धरती के करीब पहुंचता है तो ये सुपर मून बहुत बड़ा और चमकीला दिखाई देता है, कहा जा रहा है कि इस साल के ब्लू सुपरमून की घटना कई सालों में सिर्फ एक बार होने जा रही है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Super Blue Moon 2023:कब देखा जाएगा ब्लू सुपरमून
इस साल सुपर ब्लू मून 30 अगस्त को नजर आएगा. कहा जा रहा है कि बाकी पूर्णिमा के चांद से ये सुपरमून 16 फीसदी ज्यादा चमकीला दिखाई देगा. खगोल शास्त्रों की मानें तो 30 अगस्त को रात 8:37 पर सुपर ब्लूमून सबसे ज्यादा चमकीला और बड़ा दिखाई देगा. यह बहुत ही दुर्लभ संयोग होता है, नासा के खगोल शास्त्रों के मुताबिक यह चंद्रमा हर 10 साल में केवल एक बार ही दिखाई देता है और कई बार तो यह 20 साल में एक बार नजर आता है. ऐसे में इस बार ये ब्लू सुपर मून बहुत खास होने वाला है.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं