Rangbhari Ekadashi 2024: पंचांग के अनुसार, रंगभरी एकादशी का व्रत फाल्गुन मास में रखा जाता है. इस साल फाल्गुन मास की रंगभरी एकादशी का व्रत आज 20 मार्च, बुधवार के दिन रखा जा रहा है. इस व्रत की विशेष धार्मिक मान्यता होती है. रंगभरी एकादशी को आंवला एकादशी और आमलकी एकादशी जैसे नामों से भी जाना जाता है. पौराणिक कथाओं के अनुसार, रंगभरी एकादशी के दिन ही भगवान शिव और माता पार्वती विवाह के पश्चात काशी गए थे. यहां पर भोलेनाथ और मां पार्वती ने रंग खेलकर सभी के साथ होली का त्योहार भी मनाया था. इस चलते इस एकादशी का महत्व और भी बढ़ जाता है. जानिए रंगभरी एकादशी के दिन किन जरूरी बातों को ध्यान में रखा जाता है और किन गलतियों को करने से बचा जाता है जिससे भगवान विष्णु (Lord Vishnu) रुष्ट ना हो जाएं.
Amalaki Ekadashi 2024: आमलकी एकादशी पर की जाती है आंवला की पूजा, जानिए महत्व और मुहूर्त के बारे में
रंगभरी एकादशी पर ना करें ये गलतियां | Mistakes To Avoid On Rangbhari Ekadashi
काला रंग पहननामान्यतानुसार रंगभरी एकादशी के दिन रंगों का विशेष महत्व होता है. रंगभरी एकादशी के दिन काले रंग के वस्त्र पहनने से खासतौर पर परहेज करना चाहिए. रंगभरी एकादशी के दिन किसी भी रंग के कपड़े पहने जा सकते हैं लेकिन इस दिन खासतौर से पीले रंग के वस्त्र पहनने का अत्यधिक महत्व होता है. हालांकि, काला रंग पहनना नकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
रंगभरी एकादशी के दिन सात्विक भोजन करने के लिए कहा जाता है. इस दिन तामसिक भोजन जैसे प्याज और लहसुन से बनी चीजों का सेवन करने से मनाही होती है. साथ ही, एकादशी पर मांस, मदिरा और अन्य मादक पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए.
तुलसी को तोड़नाएकादशी की पूजा में तुलसी का विशेष महत्व होता है. कहते हैं माता तुलसी भगवान विष्णु की प्रिय होती हैं इसीलिए तुलसी को एकादशी की पूजा में जरूर शामिल किया जाना चाहिए. लेकिन, तुलसी के पत्ते कभी भी एकादशी के दिन नहीं तोड़ने चाहिए. एकादशी की पूजा से एक दिन पहले तुलसी के पत्ते तोड़े जा सकते हैं. तुलसी के पत्ते एकादशी के दिन तोड़े जाने पर मां लक्ष्मी भी क्रोधित हो सकती हैं.
किसी का अपमान करनाकहते हैं किसी भी व्यक्ति का अपमान कभी नहीं करना चाहिए, लेकिन एकादशी के दिन खासतौर से इस तरह कि चीजों से परहेज करना चाहिए. एकादशी पर अपनी वाणी को शुद्ध रखना चाहिए और किसी को दुख पहुंचाने से भी बचना चाहिए.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं