- आज पीएम मोदी रखेंगे राम मंदिर की नींव
- अयोध्या जाने वाले पहले प्रधानमंत्री हैं नरेंद्र मोदी
- नींव रखने से पहले हनुमानगढ़ी में करेंगे भगवान राम की पूजा
Ram Mandir Bhoomi Poojan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अयोध्या में राम मंदिर की नींव रखी. आज देशभर के लोगों के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है और सोशल मीडिया तक पर अयोध्या राम मंदिर की नींव रखे जाने का लोग जश्न मना रहे हैं. दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर की आधारशिला रख दी है और मंदिर निर्माण का शुभारंभ हो गया है. बता दें, इस कार्यक्रम के लिए कई हफ्तों से तैयारियां चल रही थीं और अयोध्या को भी दुल्हन की तरह सजाया गया है.
जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम के लिए लगभग 3 घंटों तक अयोध्या में रहेंगे. पीएम मोदी सुबह 9.30 पर दिल्ली से रवाना हो गए थे. वह सुबह 10.32 पर लखनऊ पहुंचे थे. इसके बाद वह वहां से अयोध्या के लिए रवाना हुए. बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिलान्यास करने से पहले हनुमानगढ़ी में भगवान हनुमान की पूजा की थी.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
भूमि पूजन का शुभ मुहूर्त
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दोपहर 12 बजे राम जन्मभूमि परिसर पहुंचें थे. इसके बाद उन्होंने पहले रामलला विराजमान का दर्शन-पूजन की. इसके बाद पीएम मोदी दोपहर को 12 बजकर 44 मिनट 8 सेकेंड से लेकर 12 बजकर 44 मिनट 40 सेकेंड के बीच भूमि पूजन की.
बता दें कि अयोध्या जाने वाले पहले नरेंद्र मोदी पहले प्रधानमंत्री हैं. आज के इस कार्यक्रम के लिए पीम मोदी ने खास भगवा रंग का धोती-कुर्ता पहना है. बता दें, मंदिर निर्माण के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं. इस खास मौके पर देश के कई प्रतिष्ठित संस्थानों ने इसके लिए लड्डू और अन्य प्रसाद सामग्री देने का फैसला किया है. इसमें पटना के महावीर ट्रस्ट की ओर से 1 लाख रघुपति लड्डू बांटने का इंतजाम किया जा रहा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं