विज्ञापन

DIY Repellent: घर में बहुत आते हैं मच्छर और कीड़े? मात्र 5 रुपये में बनाएं मच्छरों को भगाने का घरेलू नुस्खा, जानिए तरीका

आज हम आपको एक ऐसा घरेलू नुस्खा बताने जा रहे हैं कि जिसकी मदद से मच्छर-मक्खियों को भगा सकते हैं. खास बात ये है कि इसे तैयार करने में ज्यादा समय भी नहीं लगेगा.

DIY Repellent: घर में बहुत आते हैं मच्छर और कीड़े? मात्र 5 रुपये में बनाएं मच्छरों को भगाने का घरेलू नुस्खा, जानिए तरीका
मच्छरों को भगाने का देसी नुस्खा
Photo Credit: NDTV

DIY Repellent: घर में मच्छर, मक्खियां और छोटे-छोटे कीड़े आ जाएं तो अधिकतर लोग कॉइल, स्प्रे या महंगे रिप्लेंट का इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके फ्रिज में मौजूद नींबू का छिलका इन कीड़ों को भगाने में काफी ज्यादा मददगार साबित हो सकता है. आज हम आपको एक ऐसा घरेलू नुस्खा बताने जा रहे हैं कि जिसकी मदद से मच्छर-मक्खियों को भगा सकते हैं. खास बात ये है कि इसे तैयार करने में केवल 5 मिनट का समय लगता है. साथ ही इसमें 5 रुपये से ज्यादा का खर्चा भी नहीं होगा. इसकी जानकारी 'Maa, yeh kaise karun?' नाम के यूट्यूब चैनल से वीडियो शेयर कर दी है.

सबसे पहले तैयार करें नींबू का छिलका

इस घरेलू नुस्खे के लिए सबसे पहले एक नींबू लें. अब नींबू को काटकर उसका पूरा रस निकाल लें. इसके बाद केवल नींबू का छिलका बचाकर रखें. ध्यान रखें कि छिलके के अंदर बचा हुआ गूदा और रेशे चम्मच की मदद से निकाल दें. इस नुस्खे के लिए केवल नींबू के छिलके का ही इस्तेमाल करना है.

इन चीजों की पड़ेगी जरूरत

  • नींबू का छिलका
  • दिया
  • सूखे नीम के पत्ते
  • बाती
  • नीम का तेल (या सरसों का तेल)
  • कपूर
  • लौंग
  • दालचीनी

ऐसे तैयार करें उपाय

इस घरेलू नुस्खे को तैयार करना बहुत ही ज्यादा आसान है. इसके लिए आप पहले सूखे नीम के पत्तों को हाथों से मसलकर या पीसकर चूरा बना लें. अब दिए या कटोरी में नींबू के छिलके को रखें और उसके ऊपर इन पत्तों को डाल दें. इसके बाद एक बाती लें और उसे नीम के तेल से भिगाएं. अगर आपके पास नीम का तेल नहीं है तो सरसों के तेल का भी इस्तेमाल किया जा सकता है. अब कपूर के छोटे-छोटे टुकड़े करके बाती के ऊपर रखें. साथ ही लौंग और दालचीनी को कूटकर भी चूरा डाल दें. अब आपका घरेलू नुस्खा तैयार है.

शाम के समय जलाएं

शाम के समय इस तैयार दीपक को जलाएं. इस दिए से निकलने वाली खुशबू और धुएं से मच्छरों, मक्खियों और कीड़े दूर हो जाएंगे. हालांकि, ध्यान रहे कि इस दीपक को ऐसी जगह रखकर जलाएं जहां किसी तरह का खतरा न हो. 

यह भी पढ़ें: Gardening Tips: मिट्टी, सीमेंट या प्लास्टिक... आपके पौधों के लिए कौन सा गमला रहेगा सबसे अच्छा, जानिए यहां

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mosquito Repellant, Diy Hacks, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com