विज्ञापन

आंवले से घर पर तेल कैसे बनाएं? 100% नेचुरल इस तेल को लगाने से बढ़ने लगेंगे आपके बाल

बाजार में मिलने वाले तेल में मिलावट का खतरा होता है. ऐसे में आप चाहें तो घर पर ही अपने बालों के लिए आंवले का तेल बना सकते हैं. आइए जानते हैं इसका आसान तरीका-

आंवले से घर पर तेल कैसे बनाएं? 100% नेचुरल इस तेल को लगाने से बढ़ने लगेंगे आपके बाल
घर पर आंवले का तेल कैसे बनाएं?
(Photo Credit: NDTV)

आंवला को बालों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. खासकर हेयर ग्रोथ बढ़ाने के लिए लोग आंवले को अपनी डाइट में शामिल करते हैं, साथ ही बालों पर आंवले का तेल लगाते हैं. इस तेल में विटामिन सी और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो बालों को सीधा फायदा पहुंचाते हैं. लेकिन बाजार में मिलने वाले तेल में मिलावट का खतरा हो सकता है. ऐसे में आप चाहें, तो घर पर ही अपने बालों के लिए नेचुरल तरीके से आंवले का तेल बना सकते हैं. इंटरनेट पर्सनैलिटी पूनम देवनानी ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने घर पर आंवले का तेल बनाने का आसान तरीका बताया है. आइए जानते हैं इसके बारे में-  

चाहिए होंगी ये चीजें 

आंवले का तेल बनाने के लिए आपको- 

  • 250 ग्राम ताजे आंवला
  • आधा कप नारियल के तेल और 
  • आधा कप सरसों के तेल की जरूरत होगी. 

यह भी देखें- 

घर पर कैसे बनाएं आंवले का तेल?
  • तेल बनाने के लिए सबसे पहले आंवले को अच्छी तरह धोकर मोटा-मोटा काट लें और गुठलियां अलग कर लें.
  • अब, एक मिक्सर जार में आंवला डालकर बारीक पेस्ट बना लें. इसमें पानी नहीं डालना है.
  • एक बार पेस्ट बनाने के बाद मिक्सर में नारियल का तेल डालकर फिर चलाएं.
  • इसके बाद सरसों का तेल डालकर एक बार फिर मिक्सर को चला लें. ऐसा करने से पेस्ट एकदम स्मूद और बारीक हो जाएगा. 
  • अब, तैयार पेस्ट को एक लोहे की कढ़ाई में डालकर धीमी आंच पर पकाएं. 
  • बीच-बीच में चलाते रहें और गैस को तेज न करें. इससे पेस्ट जल सकता है.
  • करीब 5-7 मिनट और पकाने के बाद गैस बंद कर दें. इसके बाद मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें.
  • ठंडा होने पर एक साफ और सूती कपड़ा लें, इसमें तैयार मिश्रण डालकर तेल अच्छी तरह निचोड़ लें. 
  • इस तरह आंवले का तेल अलग हो जाएगा. बचे हुए गाढ़े मिश्रण को अलग कर दें.

इस तेल को रातभर के लिए कढ़ाई में ऐसे ही छोड़ दें. सुबह इसे एक बार और छान लें. इतना करते ही ये तेल आपके बालों में लगाने के लिए तैयार हो जाएगा. आप इसे साफ बालों में लगा सकते हैं. 

यह भी पढ़ें- Bharti Singh ने बताया बाल लंबे करने का नुस्खा, घर पर कड़ी पत्ता और मेथी से बना लें ये तेल, जानें आसान तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hair Care, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com