विज्ञापन

Raksha Bandhan 2026: रक्षा बंधन पर शनि और राहु-केतु चलेंगे उलटी चाल, इन 4 राशियों की बढ़ सकती है टेंशन

Raksha Bandhan Unlucky Horoscope 2026: रक्षा बंधन का त्योहार इस बार ग्रहों की खास स्थिति के बीच मनाया जाएगा. ज्योतिषाचार्य पंडित कौशल पांडेय ने बताया कि इस दिन शनि वक्री रहेंगे, जबकि राहु-केतु भी अपनी उलटी चाल में रहेंगे. बुध के अस्त होने और चंद्र ग्रहण के प्रभाव से कुछ राशियों को धन, करियर और रिश्तों से जुड़े मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी.

Raksha Bandhan 2026: रक्षा बंधन पर शनि और राहु-केतु चलेंगे उलटी चाल, इन 4 राशियों की बढ़ सकती है टेंशन
मेष राशि पर शनि की साढ़ेसाती का चल रहा पहला चरण
ndtv

रक्षा बंधन का त्योहार भाई-बहन के प्यार और रिश्ते को मजबूत करने वाला माना जाता है. इस बार यह पर्व ग्रहों की खास स्थिति के बीच मनाया जाएगा. ज्योतिषाचार्य पंडित कौशल पांडेय ने बताया कि रक्षा बंधन के दिन शनि के साथ राहु-केतु की उलटी चाल का प्रभाव रहेगा. वहीं बुध भी अस्त अवस्था में रहेंगे. ज्योतिष में ग्रहों की ऐसी स्थिति को कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है. खासतौर पर चार राशियों को इस दौरान धन, करियर, कारोबार और रिश्तों से जुड़े मामलों में थोड़ा संभलकर चलने की सलाह दी जा रही है. ऐसे में जानते हैं किन राशियों को सतर्क रहने की जरूरत है.

मेष राशि वालों के अटक सकते हैं बनते काम

पंडित कौशल पांडेय ने बताया कि मेष राशि पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण चल रहा है. ऐसे में धन संबंधी उतार-चढ़ाव और पारिवारिक तनाव हो सकताा है. निवेश करने और बड़े फैसले लेने में जल्दबाजी न करें. बनते काम अटकने से बेचैनी बढ़ सकती है.

मिथुन राशि वालों धन के मामले में रहें सावधान

उन्होंने आगे बताया कि मिथुन राशि वालों को मानसिक तनाव का सामना करनाा पड़ सकता है. धन से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें. जीवनसाथी के साथ छोटी बातों पर मतभेद हो सकते हैं. नए काम की शुरुआात कुछ समय के लिए टालना बेहतर रहेगा.

यह भी पढ़ें: Raksha Bandhan 2026: कल कितने बजे से कितने बजे तक बांधी जाएगी राखी? पंडित जी से जान लें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

सिंह राशि वालों निवेश में जल्दबाजी न करें

पंडित ने बताया कि सिंह राशि पर शनि की ढैय्या का प्रभाव है. इस दौरान स्वास्थ्य और वैवाहिक जीवन को लेकर उतार-चढ़ाव रह सकताा है. निवेश में जल्दबाजी न करें और बेवजह यात्रा से बचें. जीवनसाथी से विवाद करने से भी बचना होगा.

कुंभ राशि वालों रिश्तों में बढ़ सकता है तनाव

उन्होंने कहा कि कुंभ राशि पर साढ़ेसाती का अंतिम चरण चल रहा है. वैवाहिक जीवन में गलतफहमियां बढ़ सकती हैं. अनजान लोगों से पैसों का लेन-देन न करें. कार्यस्थल पर बहस और विवाद से बचनाा आपके लिए फायदेमंद रहेगा.

यह भी पढ़ें: Sawan Purnima Vrat: आज या कल, कब रखा जाएगा पूर्णिमा व्रत? जानिए सही तिथि और स्नान-दान का शुभ मुहूर्त

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Raksha Bandhan 2026, Raksha Bandhan 2026 Date, Raksha Bandhan 2026 Drik Panchang
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com