Padma Ekadashi: सालभर में 24 एकादशी पड़ती हैं जिनमें मान्यतानुसार भगवान विष्णु की पूजा की जाती है. माना जाता है कि भगवान विष्णु की आराधना करने पर भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और उन्हें श्रीहरि का आशीर्वाद मिलता है सो अलग. पंचांग के अनुसार, भाद्रपद के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली एकादशी पद्मा एकादशी है. इस एकादशी पर भगवान विष्णु (Lord Vishnu) करवट बदलते हैं. यह एकादशी पद्मा कर्मा एकादशी (Padma Karma Ekadashi), कर्मा धर्मा एकादशी और परिवर्तिनी एकादशी के नाम से भी जानी जाती है. जानिए इस एकादशी का महत्व, व्रत की तिथि और पूजा विधि के बारे में.
पद्मा एकादशी की पूजा | Padma Ekadashi Puja
पद्मा एकादशी इस साल 25 सितंबर, सोमवार के दिन पड़ रही है. इसी दिन भगवान विष्णु की पूजा आराधना होनी है. मान्यतानुसार इस एकादशी पर भगवान विष्णु चतुर्मास के बीच करवट लेते हैं. करवट लेने पर स्थिति में परिवर्तन होता है इसीलिए इसे परिवर्तिनी एकादशी भी कहा जाता है. इस एकादशी का धार्मिक दृष्टि से अत्यधिक महत्व है और पौराणिक कथाओं के अनुसार इस एकादशी की कथा स्वयं श्रीकृष्ण (Shri Krishna) ने अर्जुन समेत सभी पांडवों को सुनाई थी.
-
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह
पद्मा एकादशी को विष्णु पुराण के अनुसार सर्वाधिक खास माना गया है. मान्यतानुसार इस एकादशी पर पूजा-आराधना करने और व्रत रखने से जाने-अनजाने हुए पापों से मुक्ति मिल जाती है. इसके अतिरिक्त, इस व्रत को क्षमायाचना मांगने के लिए उपयुक्त माना जाता है. मान्यतानुसार भक्तों को इस एकादशी पर पूजा करने से सुखों की प्राप्ति होती है और मोक्ष भी मिल जाता है.
इस एकादशी की पूजा (Ekadashi Puja) करने के लिए सुबह-सवेरे निवृत्त होकर स्नान किया जाता है और स्वच्छ वस्त्र धारण किए जाते हैं. इसके बाद पद्मा एकादशी व्रत का संकल्प लिया जाता है. भक्त लकड़ी की चौकी पर पीला कपड़ा बिछाते हैं और इसपर केले का पत्ता भी लगाया जाता है. भगवान विष्णु की प्रतिमा चौकी पर रखी जाती है और पूजा सामग्री में पीले फल, फूल, तुलसी दल और चरणामृत आदि शामिल किए जाते हैं. विष्णु आरती के बाद भक्त अपनी मनोकामनाएं मांगते हैं. इस व्रत का पारण अगले दिन किया जाता है.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं