Numerology, mulank 3: अंक ज्योतिष शास्त्र में अंकों का खास महत्व है. इसके माध्यम से किसी जातक का स्वभाव, व्यक्तित्व और भविष्य समेत अनेक पहलुओं को जाना जा सकता है. अंक ज्योतिष शास्त्र के जानकार बताते हैं कि इसके लिए जन्म तिथि के अंकों की जरुरत होती है. वहीं अंक शास्त्र के मुताबिक हर अंक का प्रतिनिधित्व कोई ना कोई ग्रह करता है. अंक शास्त्र में 1 से लेकर 9 तक कुल 9 मूलांक है. हर व्यक्ति का मूलांक उसकी जन्म तिथि के आधार पर तय होती है. जिन लोगों का जन्म किसी भी माह से 3, 12, 21 और 30 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 3 होगा. आइए जानते हैं मूलांक 3 से जुड़ी खास बातें.
मूलांक 3 वाले लोग छूते हैं बुलंदियों को
अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 3 से संबंध रखने वाले लोग बेहद बुद्धिमान और कठिन परिश्रमी होते हैं. ये अपनी मेहनत की बदौलत अपना लोहा मनवाते हैं. इसके साथ ही ये अपने जीवन काल में कम समय में ही सफलता की बुलंदियों को छूते हैं. इसके अलावा ये हर संभव कार्य को करने में सक्षम माने जाते हैं.
-
भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया, आंदोलनों के पीछे अक्सर बाहरी ताकतें- एस जयशंकर -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: 26/11 के जिक्र पर अमेरिका को जयशंकर का जबरदस्त जवाब -
'लोग ट्रैवल करते रहेंगे, दुनिया घूमना मुश्किल नहीं' - NDTV World Summit 2026 में बोले जुबिन करकारिया -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: Semiconductor Mission पर एस जयशंकर क्या कुछ बोले? -
एलन मस्क की उड़ने वाली गाड़ी नहीं, इस कार को पसंद करते हैं रेमंड चीफ गौतम सिंघानिया, खुद बताया कारण -
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
NDTV World Summit 2026: महंगे तेल का कारोबार पर कितना असर? गौतम सिंघानिया ने बताया -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन
बृहस्पति देव का है मूलांक- 3 से खास कनेक्शन
अंक ज्योतिष शास्त्र में इस बात का जिक्र मिलता है कि मूलांक-3 पर बृहस्पति देव का प्रभाव रहता है. ऐसे में इस मूलांक से संबंधित लोगों पर गुरु ग्रह की विशेष कृपा रहती है. जिसके परिणामस्वरूप वैवाहिक जीवन और लव लाइफ अनंददायक होता है. इसके साथ ही इस मूलांक वाले लोगों को प्रायः हर कार्य में सफलता मिलती है.
आर्थिक जीवन रहता है खुशहाल
अंक ज्योतिष के अनुसार, इस मूलांक के जातकों को जीवन में आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है. इनके पास पैसों की कोई कमी नहीं होती है. नौकरी-व्यापार में भी ये खूब तरक्की करते हैं. इसके अलावा ये एक बार जिस कार्य को शुरू करते हैं, उसे पूरा करने के बाद ही दम लेते हैं. आमतौर पर इन्हें हर कार्य में सफलता मिलती है.
Vastu Shastra: वास्तु शास्त्र के अनुसार office में जरूर रखें ये चीज, बनी रहेगी सुख-समृद्धि
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं