Vastu Tips for office: आज के इस भौतिकवादी युग में हर इंसान आर्थिक सफलता प्राप्त करने के लिए दिन-रात मेहनत करता है. इसके साथ ही नौकरीपेशा वाले लोगों के पास भी आर्थिक चुनौतियों को दूर करने के लिए रात-दिन एक कर देते हैं, यानी ये अपनी ओर से मेहनत करने में कोई कमी नहीं रखते हैं. लेकिन कई बार कठिन परिश्रम के बाद भी मनोनुकूल सफलता प्राप्त नहीं होती है. हालांकि आर्थिक समस्या से निजात पाने के लिए वास्तु शास्त्र में कुछ टिप्स का जिक्र किया गया है. वास्तु शास्त्र के जानकार मानते हैं कि अगर ऑफिस को वास्तु से अनुकूल रखा जाए तो आर्थिक चुनौतियों के मुक्ति पाने में मदद मिलती है. आइए जानते हैं ऑफिस से जुड़ कुछ खास वास्तु टिप्स के बारे में.
बांस का पौधा
फेंगशुई टिप्स और वास्तु शास्त्र में बांस के पौधे को समृद्धि का प्रतीक माना गया है. यही वजह है कि इसे घर में रखने से समृद्धि आती है और सुख के साधनों में बढ़ोतरी होती है. ऐसे में नौकरीपेशा वाले लोगों को अपने कार्यस्थल यानी ऑफिस में एक बंबू प्लांट जरूर लगाना चाहिए.
-
NDTV World Summit 2026 में पहुंचे PM Modi, थोड़ी देर में होगा संबोधन -
NDTV World Summit 2026: पाकिस्तान और आतंकवाद के सवाल पर क्या बोले एस. जयशंकर? -
भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया, आंदोलनों के पीछे अक्सर बाहरी ताकतें- एस जयशंकर -
NDTV World Summit 2026 : 'जब तक समझौता हो ना जाए...' रूस-अमेरिका तेल डील पर क्या बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर? -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: 26/11 के जिक्र पर अमेरिका को जयशंकर का जबरदस्त जवाब -
'लोग ट्रैवल करते रहेंगे, दुनिया घूमना मुश्किल नहीं' - NDTV World Summit 2026 में बोले जुबिन करकारिया -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | Marco Rubio से मुंबई में मुलाकात पर घिरे S Jaishankar, विपक्ष को दिया जवाब -
एलन मस्क की उड़ने वाली गाड़ी नहीं, इस कार को पसंद करते हैं रेमंड चीफ गौतम सिंघानिया, खुद बताया कारण -
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह
लॉफिंग बुद्धा
फेंगशुई टिप्स में लॉफिंग बुद्धा को समृद्धि का कारक माना जाता है. यही वजह है कि घर में लॉफिंग बुद्धा की मूर्ति रखना शुभ होता है. घर के अलावा दफ्तर में भी इस मूर्ति को रखना शुभ और मंगलकारी होता है. माना जाता है कि अगर नौकरीपेशा वाले जातक इसे अपने ऑफिस में रखें तो आर्थिक दिक्कतें दूर हो सकती हैं.
क्रिस्टल ट्री
वास्तु शास्त्र में इस क्रिस्टल ट्री को भी शुभ माना गया है. इसे घर या ऑफिस में रखना शुभ होता है. माना जाता है कि क्रिस्टल ट्री को ऑफिस में दफ्तर में रखने से रुके हुए कार्य पूरे होते हैं. वहीं इसे राशि के अनुसार बनवाकर रखना ज्यादा अच्छा माना जाता है.
कामधेनु (गाय)
वास्तु शास्त्र में कामधेनु गाय की मूर्ति को शुभ और समृद्धि का कारक माना गया है. इसे घर के अलावा ऑफिस में रखना भी शुभ होता है. कार्यस्थल पर अपने टेबल इसे रखा जा सकता है. माना जाता है कि गाय के बछड़े की मूर्ति लगाने से आर्थिक संकट दूर होते हैं. दरअसल हिंदू धर्म में मान्यता है कि गाय में सभी देवी-देवताओं का वास होता है.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं