Mulank 3 Wale Log Kaise Hote Hain: अंक ज्योतिष के अनुसार जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 03, 12, 21 या फिर 30 तारीख को हुआ होता है, उनका मूलांक 03 होता है. अंक शास्त्र के अनुसार मूलांक 03 का संबंध गुरु ग्रह या फिर कहें बृहस्पति से होता है. ऐसे लोग बहुत बुद्धिमान होते हैं और इनकी वाणी में काफी ओज होता है. ऐसे लोगों के द्वारा कही गई बात को कोई जल्दी आसानी से नहीं काट पाता है. अंक शास्त्र के अनुसार ऐसे लोग जिस क्षेत्र में भी काम करते हैं, उस में बड़ी कामयाबी हासिल करते हैं और उच्च पद तक पहुंचते हैं. आइए मूलांक 03 से जुड़े लोगों के जीवन से जुड़ी बड़ी बातों को विस्तार से जानते हैं.
मूलांक 3 की कमजोरी (Number 3 Weaknesses)
मूलांक 3 वाले लोग काफी खर्चीले प्रवृत्ति के होते हैं। इनके हाथ में पैसा बामुश्किल टिकता है। इसी कारणवश इन्हें कई बार आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
मूलांक 03 वालों के लिए शुभ तारीखें (Auspicious Dates for Number 3)
अंक शास्त्र के अनुसार मूलांक 03 वालों के लिए किसी भी महीने की 03, 12, 21 या फिर 30 तारीख अत्यंत ही शुभ साबित होती है. मूलांक 03 के द्वारा इन दिनों पर किए जाने वाले कार्य में सफलता और लाभ की संभावना बढ़ती है. हालांकि इन तारीखों के अलावा 9, 18 और 27 तारीखें भी काफी हद तक इन्हें शुभ परिणाम दिलाती हैं.
मूलांक 3 वालों का शुभ दिन (Auspicious Days for Number 3)
जिन लोगों का मूलांक 3 होता है, उनके लिए किसी भी महीने का मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार का दिन अत्यंत ही शुभ साबित होता है। उनका गुडलक तब और जभी ज्यादा बड़ जाता है, जब यही दिन 03, 12, 21 या फिर 30 तारीख को पड़ता है। ऐसे में मूलांक 03 वालों को अपने विशेष कार्य इन्हीं दिनों और इन्हीं तारीखों के संयोग बनने पर करना चाहिए।
मूलांक 3 का शुभ रंग (Lucky Colors for Number 3)
ज्योतिष के अनुसार किसी भी व्यक्ति पर रंगों का सकारात्मक और नकारात्मक दोनों का बहुत ज्यादा असर पड़ता है। यदि बात करें मूलांक 3 के लकी कलर की तो इनके लिए पीला और केसरिया रंग होता है। इस मूलांक वालों के लिए रत्नों में पुखराज भी शुभ फल प्रदान करता है। हालांकि इसे धारण करने से पहले आपको किसी ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लेनी चाहिए।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं