Mauni Amavasya 2025: माघ माह में मौनी अमावस्या आती है जिसमें व्रत के साथ-साथ जातक पूरे दिन का मौन धारण करता है. कहते हैं कि मौनी अमावस्या के दिन व्रत करने वालों के ऊपर से पितृ दोष समाप्त हो जाता है. अमावस्या की तिथि को पितरों के पूजन के लिए भी अत्यधिक शुभ माना जाता है और साथ ही इस दिन स्नान और दान की विशेष मान्यता होती है. ऐसे में यहां जानिए माघ माह यानी जनवरी (January) में मौनी अमावस्या किस दिन पड़ रही है और साथ ही इसका महत्व और स्नान दान का मुहूर्त भी जानिए.
Bhanu Saptami 2024: दिसंबर में इस दिन मनाई जाएगी साल की आखिरी भानु सप्तमी, जानिए तिथि और शुभ मुहूर्त
कब है मौनी अमावस्या | Mauni Amavasya Date
साल 2025 में मौनी अमावस्या का व्रत 29 जनवरी को रखा जाएगा. माघ माह की अमावस्या तिथि 28 जनवरी को शाम 5 बजकर 35 मिनट पर शुरू हो रही है और यह अगले दिन यानी 29 जनवरी को शाम 6 बजकर 5 मिनट पर समाप्त हो रही है. उदया तिथि के अनुसार, मौनी अमावस्या का व्रत (Mauni Amavasya Vrat) और पूजा 29 जनवरी को की जाएगी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मौनी अमावस्या पर इस बार खास संयोग बन रहे हैं. इस दिन सिद्धि योग बन रहा है जो 29 जनवरी को रात 9 बजकर 20 मिनट तक रहेगा. कहा जाता है कि इस योग में की गई पूजा और सभी कार्य सिद्ध होते हैं. मौनी अमावस्या पर स्नान और दान का शुभ मुहूर्त 29 जनवरी को सुबह 5 बजकर 25 मिनट से 6 बजकर 18 मिनट तक रहेगा. इसके बाद संध्याकाल की पूजा का मुहूर्त 5 बजकर 51 मिनट से 7 बजकर 11 मिनट तक रहेगा.
मौनी अमावस्या का महत्वमौनी अमावस्या सभी अमावस्या तिथि में बहुत ही खास मानी जाती है. यह अमावस्या तन, मन और आत्मा की शुद्धि के लिए काफी महत्वपूर्ण है. इस दिन जातक मौन रहकर मन और वाणी की शुद्धि करता है. इस दिन गंगा, यमुना और सरस्वती नदी के संगम में देवताओं का वास होता है, इसलिए मौनी अमावस्या पर इन पवित्र नदियों के जल से स्नान किया जाता है. देखा जाए तो मौनी अमावस्या योग पर आधारित व्रत है जिसमें तन और मन की शुद्धि के लिए एक दिन के लिए जातक पूरी तरह मौन धारण करता है. कहा जाता है कि इस दिन मौन रहने से जातक को धर्म, अर्थ, काम व मोक्ष जैसे चार पुरुषार्थ की प्राप्ति होती है. इस दिन भगवान विष्णु के साथ-साथ मां लक्ष्मी की भी पूजा की जाती है.
मौनी अमावस्या पर किन चीजों का दान करना है सहीमौनी अमावस्या स्नान दान की अमावस्या है. कहा जाता है कि इस दिन स्नान के पश्चात दान करने पर मोक्ष की प्राप्ति होती है. इस दिन गाय का दान काफी शुभ माना जाता है. गाय का दान करने पर जातक के पितरों को मोक्ष प्राप्त होता है. इस दिन भूमि यानी जमीन दान करने पर आर्थिक उन्नति के योग बनते हैं. इस दिन काले तिलों का भी दान करना चाहिए. इससे ग्रहों में आ रही बाधा दूर हो जाती है. इस दिन सूर्योदय (Sunrise) के समय काले तिल मिले जल का तर्पण करने पर पितरों को मोक्ष प्राप्त होता है. मौनी अमावस्या पर नमक का दान भी अच्छा कहा गया है. ऐसा करने पर जीवन में आ रही बाधाओं से मुक्ति मिलती है. इस दिन सोना दान करने से बीमारियों से मुक्ति मिलती है और लंबा चला आ रहा कर्ज चुकाने के योग बनते हैं. इस दिन चांदी भी दान करना शुभ कहा जाता है. ऐसा करने पर संतान की चाह पूरी होती है. माना जाता है इस दिन देसी घी का दान करना चाहिए क्योंकि ऐसा करने पर घर-परिवार में सुख-समृद्धि और खुशहाली का वास होता है.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं