Bhanu Saptami 2024: हिंदू धर्म में भानु सप्तमी की अत्यधिक धार्मिक मान्यता होती है. माना जाता है कि भानु सप्तमी पर सूर्य देव की पूजा करने पर जीवन में खुशहाली आती है और सफलता के द्वार खुलते हैं. पंचांग के अनुसार, जिस माह की सप्तमी तिथि पर रविवार पड़ता है उस दिन भानु सप्तमी मनाई जाती है. भानू सप्तमी पर व्रत रखकर सूर्य देव (Surya Dev) की पूजा की जाती है और परिवार की सुख-समृद्धि के साथ ही अच्छे स्वास्थ्य और भाग्य की कामना की जाती है. जानिए साल 2024 की आखिरी भानु सप्तमी किस दिन पड़ रही है और किस शुभ मुहूर्त में सूर्य देव की पूजा की जा सकती है.
कब है साल की आखिरी एकादशी, जानिए सफला एकादशी की पूजा विधि और महत्व
कब है भानु सप्तमी | Bhanu Saptami Date
पंचांग के अनुसार, पौष माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि की शुरूआत 21 दिसंबर की दोपहर 12 बजकर 21 मिनट पर होगी और इस तिथि का समापन अगले दिन 22 दिसंबर दोपहर 2 बजकर 31 मिनट पर हो जाएगा. ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, साल की आखिरी भानु सप्तमी 22 दिसंबर के दिन मनाई जाएगी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
भानु सप्तमी के दिन ब्रह्म मुहूर्त (Brahma Muhurt) सुबह 5 बजकर 21 मिनट से शुरू होकर 6 बजकर 16 मिनट पर खत्म हो जाएगा. इस दिन विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 3 मिनट से 2 बजकर 44 मिनट तक रहेगा. इस दिन सूर्योदय (Sunrise) का समय 7 बजकर 10 मिनट है, वहीं सूर्यास्त शाम 5 बजकर 29 मिनट पर हो जाएगा.
भानु सप्तमी की पूजा विधिभानु सप्तमी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान किया जाता है और सूर्य देव की पूजा की जाती है. सबसे पहले सूर्य देव को अर्घ्य दिया जाता है फिर उनके समक्ष दीप जलाकर आरती की जाती है. इसके पश्चात भक्त व्रत का संकल्प लेते हैं. सूर्य देव के मंत्रों का जाप किया जाता है और फिर जीवन में सुख शांति की कामना की जाती है. अंत में फल और मिठाई को भोग स्वरूप चढ़ाया जाता है. इस दिन दान करने का विशेष महत्व होता है. भानु सप्तमी के दिन गरीब और जरूरतमंदों को चावल, गेंहू और गुड़ आदि का दान देना शुभ माना जाता है.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं