Chaitra Navratri 2025 Day 7: चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा है. नवरात्रि के सातवें दिन मां दुर्गा के स्वरूप, मां कालरात्रि की पूजा की जाती है. मां को अंधकार और दुष्ट शक्तियों का नाश करने वाली देवी माना जाता है. इनका रूप भयावह होता है, लेकिन भक्तों के लिए मां मंगलकारी हैं. मां को शुभंकारी, काली, महाकाली, भद्रकाली, भैरवी, चंडी भी कहा जाता है. मान्यता है कि मां कालरात्रि की पूजा अर्चना करने से नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है, अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है और जीवन में आने वाली सभी बाधाएं भी दूर हो जाती हैं. ऐसे में आइए जानते हैं मां नवरात्रि की पूजा विधि, भोग, मंत्र, शुभ रंग और कथा.
मां कालरात्रि की पूजा विधि (Maa Kalaratri Puja Vidhi)
- सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और मां कालरात्रि की पूजा का संकल्प लें.
- मंदिर को गंगाजल से शुद्ध कर पूजा स्थान पर कालरात्रि माता की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें.
- मां को रोली, कुमकुम, अक्षत, फूल, धूप, दीप आदि अर्पित करें.
- इसके बाद मां कालरात्रि को भोग लगाएं.
- मां कालरात्रि के मंत्रों का जाप करें.
- अंत में मां की आरती उतारें और परिवार में मां का प्रसाद बाटें.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
एकवेणी जपाकर्णपूरा नग्ना खरास्थिता।
लम्बोष्ठी कर्णिकाकर्णी तैलाभ्यक्तशरीरिणी॥
वामपादोल्लसल्लोहलताकण्टकभूषणा।
वर्धनमूर्धध्वजा कृष्णा कालरात्रिर्भयंकरी॥
बीज मंत्र
ॐ ऐं ह्रीं क्लीं कालरात्र्यै नमः॥
स्तोत्र मंत्र
या देवी सर्वभूतेषु मां कालरात्रि रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।
नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा के बाद उन्हें गुड़ और चने का भोग लगाया जाता है.
मां कालरात्रि शुभ रंग (Maa Kalaratri ka Shubh Rang)नवरात्रि के सातवें दिन का शुभ रंग नीला है.
मां कालरात्रि की कथा (Maa Kalaratri ki Katha)पौराणिक कथाओं के अनुसार, जब दैत्य शुंभ-निशुंभ और रक्तबीज ने तीनों लोकों में हाहाकार मचा रखा था, तब मां दुर्गा ने अपने सातवें स्वरूप में कालरात्रि का अवतार लिया. रक्तबीज को वरदान था कि उसके रक्त की एक-एक बूंद से नया राक्षस उत्पन्न हो जाएगा. ऐसे में मां कालरात्रि ने दैत्य रक्तबीज का वध किया और उसके शरीर से निकलने वाले रक्त को मां ने जमीन पर गिरने से पहले ही अपने मुख में भर लिया. मां कालरात्रि की पूजा से भय, नकारात्मकता और बाधाओं से मुक्ति मिलती है. भक्तों को साहस, शक्ति और आत्मविश्वास प्राप्त होता है.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं