विज्ञापन

Mansa Devi Mandir: मनसा देवी मंदिर में अब बिना जेब के कपड़ों में दिखेंगे पुजारी, दान-चढ़ावे में पारदर्शिता के लिए लिया गया फैसला

हरिद्वार की प्रसिद्ध सिद्ध पीठ मां मनसा देवी ट्रस्ट ने चढ़ावे और दान में पारदर्शिता बनाने को लेकर सात सदस्य निगरानी समिति का गठन किया है. यह समिति मंदिर में आने वाले दान और चढ़ावे पर निगरानी रखेगी.

Mansa Devi Mandir: मनसा देवी मंदिर में अब बिना जेब के कपड़ों में दिखेंगे पुजारी, दान-चढ़ावे में पारदर्शिता के लिए लिया गया फैसला
मनसा देवी मंदिर
जिला हरिद्वार आधिकारिक वेबसाइट

हरिद्वार आने वाले हर श्रद्धालु की इच्छा होती है कि वह मां मनसा देवी के दर्शन अवश्य करें और मां से अपनी मन्नत मागें. इस मंदिर में मान्यता है कि श्रद्धालुओं की मन्नते पूरी होती है जिसके कारण मंदिर अपना विशेष महत्व रखता है. मां मनसा देवी के परम अध्यक्ष स्वामी रविन्द्र पूरी महाराज ने स्वयं पहल करते हुए एक परंपरा की स्थापना की है. उन्होंने कहा कि मां मनसा देवी मंदिर में पुजारियों की एक कमेटी का गठन किया साथ ही सभी मंदिर के पुजारियों को एक शपथ भी दिलाई गई.

बिना जेब के कपड़ों में दिखेंगे पुजारी

शपथ में सभी मंदिर से जुड़े लोगों को शामिल किया गया. साथ ही बताया गया कि कोई भी बड़ी राशि बिना रसीद के नहीं ली जाएगी. इसके अलावा मंदिर के सभी पुजारियों के लिए एक ड्रेस कोड भी बनाया गया है जिसमें कोई भी जेब नहीं होगी. मंदिर प्रांगण में चढ़ाए गए नारियल ओर फूलों पर भी रोक लगाई गई है. महंत रविन्द्र पूरी महाराज ने एक स्वस्थ परंपरा की नींव रखी हे. अब देखना होगा कि अन्य मंदिर भी क्या इस परम्परा को आगे बढ़ाते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

मां मनसा देवी मंदिर के अध्यक्ष ने क्या कहा?

रवींद्र पूरी महाराज अध्यक्ष मां मनसा देवी मंदिर ने कहा 'इस वक्त देश के सभी बड़े बड़े मंदिर आम जन के निशाने पर हैं. जो भी मंदिर का पुजारी है वह दान का पैसा अपनी जेब में नहीं रखेगा. उन्होंने आगे कहा कि जो भी जेब में रखेगा और पर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी. मां मनसा देवी का मंदिर हमेशा से निशाने पर रहता है. आजकल लोग रील बना के चला देते हैं, इसलिए एक कमेटी बनाई है जिसमें सात सदस्य हैं जो मंदिर के ही पुजारी हैं, जो स्वयं निगरानी रखेंगे. साथ ही जो भी पुजारी मंदिर में रहेगा वो बिना जेब के कपड़े पहनेंगे, जल्द ही उनको ड्रेस दी जाएगी. जो भी मंदिर का पैसा है वो पैसा मंदिर का पैसा है वो उत्तराखंड का पैसा है..'

यह भी पढ़ें: Amarnath Yatra 2026: क्या आप जानते हैं अमरनाथ गुफा में शिव संग विराजती हैं देवी महामाया? जानिए क्या है मान्यता

यह भी पढ़ें: Kalashtami 2026: काल भैरव की पूजा पुण्यफल पाना है तो कभी भूलकर न करें इन 10 नियमों की अनदेखी

यह भी पढ़ें: Sant Ki Seekh: कर्म और फल के बीच का सेतु है प्रतीक्षा, जानें यह कब बन जाती है वरदान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mansa Devi Temple, Faith News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com