विज्ञापन
1 minute ago

India vs England 3rd T20I LIVE Score, IND vs ENG LIVE Updates: ट्रेंट ब्रिज नॉटिंघम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मैच खेला जा रहा है. भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. इंग्लैंड को पहला झटका जोस बटलर के रूप में लगा है. प्रिंस ने बटलर को बोल्ड कर इंग्लैंड को पहला झटका दिया है. अब क्रीज पर हैरी ब्रूक और फिल सॉल्ट मौजूद हैं. भारत की इलेवन में एक बदलाव हुए हैं. प्रिंस यादव को  रवि बिश्नोई की जगह इलेवन में शामिल किया गया है. सबकी नजर एक बार फिर से वैभव सूर्यवंशी पर है. वैभव ने पिछले मैच में डेब्यू किया था और 10 गेंद में सिर्फ 14 रन रन बनाकर आउट हुए थे. वैभव ने अपनी पारी में दो छक्के लगाए थे. अब तीसरे टी-20 मैच में वैभव कितने रनों की पारी खेल पाते हैं यह देखना काफी दिलचस्प होने वाला है. इसके अलावा आज के मैच में भारत की प्लेइंग इलेवन क्या होगी, यह भी देखने वाली बात होगी. दूसरी ओर इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया था. इंग्लैंड ने अपनी इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है. (LIVE SCORECARD)

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन)

फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम कुरेन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टोंग

भारतीय प्लेइंग 11

1 वैभव सूर्यवंशी, 2 अभिषेक शर्मा, 3 इशान किशन (विकेटकीपर), 4 श्रेयस अय्यर (कप्तान), 5 तिलक वर्मा, 6 शिवम दुबे, 7 अक्षर पटेल, 8 हर्षित राणा, 9 प्रिंस यादव, 10 अर्शदीप सिंह, 11 वरुण चक्रवर्ती

Here are the Live Score and Updates of India vs England 3rd T20I:

IND vs ENG LIVE Updates: इंग्लैंड के 50 रन पूरे

इंग्लैंड के 50 रन पूरे हो गए हैं. हैरी ब्रूक और फिल सॉल्ट क्रीज पर मौजूद हैं. भारत की ओर से प्रिंस यादव को सफलता मिली है. 

भारत 58/1 (6.4 ओवर)

IND vs ENG LIVE Updates: बटलर की तेज बल्लेबाजी

इंंग्लैंड ने 5 ओवर में 43 रन बना लिए हैं. बटलर 36 और सॉल्ट 6 रन बनाकर नाबाद हैं. कप्तान श्रेयस अय्यर की रणनीति काम नहीं कर रही है. हर्षित, अर्शदीप और अक्षर पटेल ने अबतक गेंदबाजी की है लेकिन विकेट नहीं निकाल पाए हैं. 

भारत 43/0 (5 ओवर)

IND vs ENG LIVE Updates: जोस बटलर का धमाका

जोस बटलर तेजी से रन बना रहे हैं. 15 गेंद पर 31 रन बना चुके हैं. बटलर एक छोर से तेजी से रन बनाकर भारत पर दबाव बनाने की हर संभव कोशिश में हैं. भारत अभी भी विकेट का खाता नहीं खोल पाया है. 

इंग्लैंड 38/0 (4.2 ओवर)

IND vs ENG LIVE Updates: बटलर और सॉल्ट पर नजरें

इंग्लैंड के लिए जोस बटलर ने तेज अंदाज में बल्लेबाजी करना शुरू कर दिया है. फिल सॉल्ट  भी क्रीज पर बने हुए हैं .3 ओवर में इंग्लैंड ने 19 रन बना लिए हैं. 

IND vs ENG LIVE Updates: भारत की अच्छी गेंदबाजी

भारत ने अच्छी गेंदबाजी की है और इंग्लैंड के ओपनरों को खुलकर खेलने से रोक लिया है. अर्शदीप और हर्षित राणा ने एक-एक ओवर की गेंदबाजी की है. 

इंग्लैंड 7/0 (2.0 ओवर)

IND vs ENG LIVE Updates: इंग्लैंड की बैटिंग शुरू

इंग्लैंड की बल्लेबाजी शुरू हो गई है. क्रीज पर ओपनर फिल साल्ट और जोस बटलर मौजूद हैं. भारत की ओर से अर्शदीप सिंह पहले गेंदबाजी कर रहे हैं. 

IND vs ENG LIVE Updates: कुछ ही देर में शूरू होने वाला है मैच

मैच का आगाज होने वाला है. इंग्लैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी. 

IND vs ENG LIVE Updates: भारत की प्लेइंग 11

1 वैभव सूर्यवंशी, 2 अभिषेक शर्मा, 3 इशान किशन (विकेटकीपर), 4 श्रेयस अय्यर (कप्तान), 5 तिलक वर्मा, 6 शिवम दुबे, 7 अक्षर पटेल, 8 हर्षित राणा, 9 प्रिंस यादव, 10 अर्शदीप सिंह, 11 वरुण चक्रवर्ती

IND vs ENG LIVE Updates: भारतीय 11 में एक बदलाव

 रवि बिश्नोई की जगह प्रिंस यादव को भारतीय प्लेइंग 11 में शामिल किया गया है. 

IND vs ENG LIVE Updates: भारत ने जीता टॉस

भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. इंग्लैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी. 

IND vs ENG LIVE Updates: वैभव सूर्यवंशी से आतिशी पारी की उम्मीद

वैभव सूर्यवंशी टी20 में 1500 रन से 9 रन दूर हैं.

India vs England 3rd T20I LIVE: भारतीय प्लेइंग 11 पर नजर

पिछले मैच में रवि बिश्नोई काफी महंगे साबित हुए थे. ऐसे में अब इस मैच में क्या बिश्नोई अपनी जगह बना पाने में सफल रह पाएंगे, यह देखना काफी दिलचस्प रहने वाला है. 

India vs England LIVE: कितने बजे शुरू होगा मैच

भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का तीसरा मैच रात 10 बजे से खेला जाएगा. 9:30 बजे टॉस होगा. 

India vs England LIVE: इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

इंग्लैंड ने तीसरे टी-20 के लिए प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है. 

फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम कुरेन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टोंग

India vs England Match LIVE: ट्रेंट ब्रिज नॉटिंघम में तीसरा टी-20

भारत और इंग्लैंड के बीच ट्रेंट ब्रिज नॉटिंघम में तीसरा टी-20 मैच खेला जाने वाला है. भारतीय टीम को पिछले मैच में हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में यह मैच भारतीय टीम के लिए अहम है. सबकी नजर एक बार फिर से वैभव सूर्यवंशी पर होगी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
England Vs India 2026, Vaibhav Sooryavanshi, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com