मंगलवार का दिन बजरंगबली को समर्पित होता है. मंगलवार के दिन भगवान हनुमान जी की पूजा-अर्चना का करना बहुत ही कल्याणकारी माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान श्री हनुमान अपने भक्तों की सुध लेते है और कृपा बरसाते हैं. भगवान शिव के 11वें रुद्रावतार हनुमान जी को हिंदू धर्मशास्त्रों में चिरंजीवी माना गया है. वहीं इन्हें कलयुग का देवता भी माना जाता है. मान्यता के अनुसार श्रीराम जी के भक्त हनुमान जी भी भोलेनाथ की तरह ही अत्यंत सरल व सहज हैं और ये अपने भक्तों की पूरी तरह से रक्षा करते हैं. इन्हें मारुत नंदन, बजरंगबली, हनुमान जी, संकट मोचन, पवनसुत आदि नामों से जाना जाता है.

आज मंगलवार को करें हनुमान लला की ये आरती, दूर हो सकती हैं जीवन की सारी बाधाएं
मंगलवार का दिन भगवान हनुमान का दिन माना जाता है. शास्त्रों के अनुसार, मंगलवार का दिन बहुत ही कल्याणकारी और शुभ माना गया है. हर रोज सुबह-शाम बजरंगबली के इन मंत्रों का जाप जरूर करना चाहिए. मान्यता है कि इससे व्यक्ति के जीवन में आने वाली सारी बाधाएं दूर हो जाती हैं.
-
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
बजरंगबली की पूजा के समय इन मंत्रों का करें जाप
ॐ हं हनुमते नम:।
ॐ हं पवननन्दनाय स्वाहा।
ॐ नमो हरि मर्कट मर्कटाय स्वाहा।
ॐ नमो भगवते आंजनेयाय महाबलाय स्वाहा।
ॐ नमो भगवते हनुमते नम:।
दुर्गम काज जगत के जेते, सुगम अनुग्रह तुम्हरे तेते।
और मनोरथ जो कोई लावै, सोई अमित जीवन फल पावै।
अष्ट सिद्धि नौ निधि के दाता, अस बर दीन जानकी माता।
हनुमान बीज मंत्र – ॐ ऐं भ्रीम हनुमते, श्री राम दूताय नम:

हनुमान अष्टदशाक्षर मंत्र – नमो भगवते आन्जनेयाये महाबलाये स्वाहा.
ॐ नमो हनुमते रुद्रावताराय सर्वशत्रुसहांरणाय सर्वरोगाय सर्ववशीकरणाय रामदूताय स्वाहा.
मनोजवं मारुतुल्यवेगं जितेंद्रियं बुद्धिमतां वरिष्ठम्. वातात्मजं वानरयूथमुख्यं श्रीरामदूतं शरणं प्रपद्ये.
ॐ दक्षिणमुखाय पच्चमुख हनुमते करालबदनाय.
ॐ पूर्वकपिमुखाय पच्चमुख हनुमते टं टं टं टं टं सकल शत्रु सहंरणाय स्वाहा.
नारसिंहाय ॐ हां हीं हूं हौं हः सकलभीतप्रेतदमनाय स्वाहाः
मर्कटेश महोत्साह सर्वशोक विनाशन.

ॐ पूर्वकपिमुखाय पच्चमुख हनुमंते, टं टं टं टं टं सकल शत्रु सहंरणाय स्वाहा ।।
ऊँ नमो भगवते पंचवदनाय पश्चिमुखाय गरुडानना, मं मं मं मं मं सकल विषहराय स्वाहा।।
ॐ हं हनुमंते रुद्रात्मकाय हुं फट्.
श्री गुरु चरण सरोज रज, निज मन मुकुर सुधार।
बरनौ रघुवर बिमल जसु, जो दायक फल चारि।
बुद्धिहीन तनु जानि के, सुमिरौ पवन कुमार ।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं