mangalwar hanuman ji ka din : पवन पुत्र हनुमान जी (hanuman ji) को संकटमोचक और संकट हरता कहा जाता है. माना जाता है कि जो हनुमान जी की पूजा (hanuman ji puja) करते हैं भगवान उनके सब संकटों को दूर करते हैं और उन्हें सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है. मंगलवार और शनिवार को हनुमान जी की विशेष पूजा होती है, मान्यता है कि हफ्ते के इन दो दिनों में हनुमान जी की पूजा करने से रुके हुए काम पूरे होते हैं. हनुमान जी की पूजा के कई खास नियम भी हैं. आप भी मंगलवार और शनिवार को पूजा कर बजरंगबली (lord hanuman) को प्रसन्न करना चाहते हैं तो जान लें कि उन्हें किन चीजों का भोग लगाना चाहिए.

Photo Credit: image credit: istock
हनुमान भगवान को खुश करने के उपाय | Ways to please Lord Hanumanबेसन के लड्डू
मंगलवार के दिन सुबह या शाम आप जब भी बजरंगबली की पूजा करते हैं आप उन्हें बेसन के लड्डुओं के भोग लगाएं. ऐसा माना जाता है कि बेसन के लड्डू प्रभु को प्रिय हैं, इनके भोग अर्पित करने से वह प्रसन्न होते हैं.
मौसमी फल
हनुमान जी को फल काफी प्रिय हैं. रामायण के प्रसंग के अनुसार जब हनुमान जी माता सीता की खोज करते हुए अशोक वाटिका पहुंचते हैं तो वह वहां लगे फल देख प्रसन्न हो जाते हैं और उन्हें भूख लग जाती है, वह सभी फल खा लेते हैं. ऐसे में हनुमान जी को उनकी पसंद के फल का भोग लगाएं. आप किसी भी मौसमी फल का भोग हनुमान जी को लगा सकते हैं.
-
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
तुलसी
हनुमान जी की पूजा तुलसी पत्र के बिना अधूरी है. हनुमान जी को आप चाहे जिस भी चीज की भोग लगाएं, उसमें तुलसी जरूर रखें. माना जाता है कि हनुमान जी तुलसी से ही तृप्त होते हैं. बिना तुलसी के हनुमान जी का भोग संपन्न नहीं होता.
चना और गुड़
हनुमान की को आप भुना हुआ चना और गुड़ चढ़ा सकते हैं. माना जाता है मंगलवार और शनिवार को चना और गुड़ का भोग हनुमान जी को लगाने से ग्रह शांत होते हैं और जीवन की परेशानियां दूर होती हैं.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं