विज्ञापन

मंगल के नक्षत्र में सूर्य का प्रवेश, अक्टूबर में 14 दिन इन 4 राशियों के लिए रहेंगे खास

Surya Nakshatra Gochar 2026: अक्टूबर में सूर्य चित्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और 24 अक्टूबर तक रहेंगे. आचार्य मदन मोहन ने बताया कि सूर्य-मंगल की मित्रता के कारण मेष, कर्क, धनु और मीन राशि वालों को करियर, धन और व्यापार में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं.

मंगल के नक्षत्र में सूर्य का प्रवेश, अक्टूबर में 14 दिन इन 4 राशियों के लिए रहेंगे खास
अक्टूबर में सूर्य चित्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे
ndtv

वैदिक ज्योतिष में सूर्य को आत्मविश्वास, ऊर्जा, मान-सम्मान और नेतृत्व क्षमता का कारक माना जाता है. सूर्य जब नक्षत्र परिवर्तन करते हैं तो इसका प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग तरीके से पड़ने की मान्यता है. अक्टूबर 2026 में सूर्य चित्रा नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं. चित्रा नक्षत्र के स्वामी मंगल हैं और ज्योतिष में सूर्य और मंगल को मित्र ग्रह माना जाता है. आचार्य मदन मोहन के अनुसार, सूर्य 10 अक्टूबर को चित्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और 24 अक्टूबर तक यहीं रहेंगे. इस दौरान मेष, कर्क, धनु और मीन राशि के जातकों के लिए करियर, धन और व्यापार से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना मानी जा रही है.

10 अक्टूबर को चित्रा नक्षत्र में जाएंगे सूर्य

आचार्य मदन मोहन ने बताया कि सूर्य 10 अक्टूबर 2026 को चित्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और 24 अक्टूबर तक इसी नक्षत्र में रहेंगे. सूर्य करीब 13 से 14 दिनों में अपना नक्षत्र बदलते हैं. चित्रा मंगल का नक्षत्र है और सूर्य का मंगल के साथ मित्रता का संबंध माना जाता है. ऐसे में इस गोचर को ज्योतिषीय दृष्टि से खास माना जा रहा है.

मेष राशि

मेष राशि के स्वामी मंगल हैं. आचार्य मदन मोहन के अनुसार, चित्रा नक्षत्र में सूर्य का प्रवेश मेष राशि वालों के साहस और आत्मविश्वास को बढ़ा सकता है. नौकरी और कारोबार में सफलताा के अवसर मिल सकते हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत होने के योग हैं. किसी पुराने कााम में भी प्रगति हो सकती है.

ये भी पढ़ें- Aaj ka Panchang 30 September 2026: अश्विन कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि आज, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए यह समय आर्थिक मामलों में सकारात्मक रह सकता है. आचार्य के अनुसार, वाणी का प्रभाव बढ़ सकता है और पुराने निवेश से लाभ मिलने की संभावना बन सकती है. रोजी-रोजगार में तरक्की के संकेत हैं. परिवार के सााथ समय बिताने और यात्रा के भी अवसर मिल सकते हैं.

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए सूर्य का यह नक्षत्र परिवर्तन आय के नए रास्ते खोलने वाला माना जा रहा है. पुराने अटके हुए पैसे वाापस मिल सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या आय में बढ़ोतरी का अवसर मिल सकता है. अधिकारियों से सहयोग मिलने और रुके काम आगे बढ़ने के योग हैं.

मीन राशि

मीन राशि वालों के करियर और कारोबार के लिए यह गोचर अनुकूल माना जा रहा है. आचार्य मदन मोहन ने बताया कि नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है और साामाजिक मान-सम्मान बढ़ सकता है. आय के नए स्रोत बन सकते हैं. आत्मविश्वास और ऊर्जा बढ़ने से कााम पूरे करने में मदद मिल सकती है.

ये भी पढ़ें- Aaj ka Rashifal 30 September 2026: आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? पढ़ें मेष से मीन तक सभी राशियों का राशिफल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Surya Nakshatra Gochar November, Surya Nakshatra Parivartan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com