विज्ञापन

Raksha Bandhan 2026: भाई को राखी बांधने का सबसे सही समय क्या है? भद्रा का डर खत्म, नोट करें 3 शुभ मुहुर्त

Rakhi 2026 Shubh Muhurat: रक्षाबंधन 28 अगस्त को है. इस बार भद्रा का साया नहीं है, जिससे बहनें बिना डरे राखी बांध सकती हैं. सिर्फ 28 अगस्त को राहुकाल में राखी न बांधें. जानिए बाकी दिन में राखी बांधने के 3 बेहद शुभ मुहूर्त कब-कब हैं.

Raksha Bandhan 2026: भाई को राखी बांधने का सबसे सही समय क्या है? भद्रा का डर खत्म, नोट करें 3 शुभ मुहुर्त
2026 में रक्षाबंधन का मुहूर्त क्या है.

Rakhi 2026 Shubh Muhurat : रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्यार का सबसे बड़ा त्योहार है. इस बार यह त्योहार 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा. इस दिन बहनें भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और उसकी लंबी उम्र, अच्छी सेहत और खुशहाल जिंदगी की कामना करती हैं. वहीं भाई भी बहन की हमेशा रक्षा करने का वादा करता है. राखी बांधने के लिए शुभ मुहूर्त का खास महत्व होता है. अगर आप भी इस बार रक्षाबंधन पर भाई को राखी बांधने की तैयारी कर रही हैं, तो भद्रा काल और राहु काल के साथ ही शुभ मुहूर्त का समय पहले से ही जान लेना सही रहेगा. आइए जानते हैं 28 अगस्त को राखी बांधने का सबसे अच्छा समय कौन सा रहेगा और किन समयों से आपको बचना चाहिए.

क्या इस बार राखी पर भद्रा का साया है

भद्रा काल में राखी बांधना बहुत अशुभ माना जाता है. हर साल राखी वाले दिन भद्रा लगता है, लेकिन इस बार भद्रा 27 अगस्त की सुबह 9 बजे से शुरू होकर उसी रात 9:30 बजे खत्म हो जाएगा. राखी 28 अगस्त को मनाई जाएगी, इसलिए 28 तारीख को भद्रा का कोई असर या टेंशन नहीं रहेगा. बहनें बिना किसी डर के अपने भाई को राखी बांध सकती हैं.

राखी वाले दिन राहुकाल कब से कब है

रक्षाबंधन वाले दिन भद्रा भले ही न हो, लेकिन इस बार राहुकाल का ध्यान रखना बहुत जरूरी है. ज्योतिष के अनुसार, राहुकाल के दौरान कोई भी शुभ काम या पूजा-पाठ नहीं किया जाता है. 28 अगस्त को सुबह 10:30 बजे से लेकर दोपहर 12:35 बजे तक राहुकाल रहेगा. इस करीब 2 घंटे के दौरान भाई को राखी बिल्कुल नहीं बांधनी चाहिए.इस समय को छोड़कर आप कभी भी त्योहार मना सकते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

राखी बांधने के 3 सबसे शुभ मुहूर्त | Which time is good for tying Rakhi

सुबह का मुहूर्त 

यह मुहूर्त सुबह जल्दी उठने वालों के लिए सबसे सही हो सकता है. सुबह 5:45 बजे से 9:45 बजे तक बहनें राखी बांध सकती हैं. अगर आपके घर में सुबह-सुबह नहा-धोकर पूजा करने का नियम है, तो यह समय आपके लिए सबसे अच्छा है.

दोपहर का मुहूर्त

दोपहर 1:40 बजे से शाम 4:15 बजे तक शुभ मूहर्त रहेगा. अगर भाई-बहन दूर से आ रहे हैं या आप लंच के बाद आराम से यह त्योहार मनाना चाहती हैं, तो दोपहर का यह मुहूर्त बिल्कुल परफेक्ट है.

शाम का मुहूर्त

राखी बांधने का शाम का मुहूर्त 6:29 बजे से लेकर रात 9:12 बजे तक है. अगर आपके भाई ऑफिस, दुकान या काम से शाम को लौटते हैं, तो चिंता की कोई बात नहीं है. आप शाम के इस शुभ मुहूर्त में भी खुशी-खुशी राखी बांध सकती हैं.

यह भी पढ़ें:- शिवलिंग पर तांबे या पीतल, किस लोटे से करना चाहिए जलाभिषेक? जानिए क्या कहते हैं धार्मिक नियम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Faith, Raksha Bandhan 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com