Curry Leaves for Grey Hair: उम्र बढ़ने के साथ बालों का सफेद होना एक नेचुरल प्रोसेस है, लेकिन आजकल कई लोगों के बाल कम उम्र में ही सफेद होने लगते हैं. ऐसे में बहुत से लोग केमिकल वाली हेयर डाई की जगह नेचुरल और पारंपरिक उपायों को अपनाना पसंद करते हैं. अगर आप भी अपने सफेद बालों को नेचुरल तरीके से मैनेज करना चाहते हैं, तो कड़ी पत्ते आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं. भारतीय हेयर केयर रूटीन में कड़ी पत्तों का इस्तेमाल लंबे समय से किया जाता रहा है, क्योंकि इनमें मौजूद पोषक तत्व और पौधों से प्राप्त नेचुरल कंपाउंड बालों को पोषण देने, मजबूत बनाने और हेल्दी बनाए रखने में मदद कर करते हैं. आज हम आपको सफेद बालों के लिए कड़ी पत्ता इस्तेमाल करने का तरीका बताने जा रहे हैं. इसकी जानकारी ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन ने दी है.
कैसे करें कड़ी पत्ते का इस्तेमाल?
शहनाज हुसैन के अनुसार अगर आप सफेद बालों की देखभाल के लिए कड़ी पत्ते को अपने हेयर केयर रूटीन में शामिल करना चाहते हैं, तो कड़ी पत्तों से हेयर ऑयल बनाना सबसे आसान तरीकों में से एक हो सकता है. इसके लिए आपको एक मुट्ठी ताजे करी पत्ते, आधा कप नारियल का तेल और एक साफ और सूखे कांच के बर्तन की जरूरत होगी.
कैसे करें तैयार?
सबसे पहले कड़ी पत्तों को अच्छी तरह धोकर पूरी तरह सूखने दें. इसके बाद नारियल के तेल को धीमी आंच पर गर्म करें और उसमें कड़ी पत्ते डालकर कुछ मिनट तक हल्का गर्म करें. फिर आंच बंद कर दें और मिश्रण को ठंडा होने के लिए छोड़ दें. ठंडा होने के बाद तेल को छानकर एक साफ बर्तन में भरकर रख लें. ध्यान रखें कि पत्तों या तेल को बहुत ज्यादा गर्म न करें.

Add image caption here
कब करें इस्तेमाल?
इस तेल का इस्तेमाल करने के लिए इसे हफ्ते में 1 से 2 बार बालों और स्कैल्प पर लगाएं. तेल लगाने के बाद उंगलियों की मदद से हल्के हाथों से स्कैल्प की मालिश करें, ताकि ये अच्छी तरह जड़ों तक पहुंच सके. इसके बाद इसे शैम्पू करने से पहले लगभग 30 से 60 मिनट तक बालों में लगा रहने दें. आप कभी-कभी इसे लंबे समय तक या रातभर के लिए भी लगा छोड़ सकते हैं.
जरूरी टिप
कड़ी पत्तों का इस्तेमाल बालों की देखभाल में एक सहायक उपाय के रूप में किया जा सकता है. एक्सपर्ट के अनुसार बालों को समय से पहले सफेद होने से रोकने और उनकी सेहत बनाए रखने के लिए केवल घरेलू नुस्खों पर निर्भर रहना काफी नहीं है. इसके साथ नियमित हेयर केयर, बैलेंस्ड और पोषक आहार, पर्याप्त नींद और स्कैल्प की देखभाल पर भी ध्यान देना जरूरी है.
यह भी पढ़ें: Earrings Designs: आने-जाने के लिए खरीदने हैं गोल्ड ईयररिंग्स? देखिए 5 लाइटवेट और फैंसी डिजाइन
यह भी पढ़ें: Hair Loss: बाल झड़ने से परेशान हैं? मेथी में मिलाएं ये 2 चीजें, घर पर तैयार करें आसान DIY हेयर पैक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं