विज्ञापन

जन्माष्टमी 2026 पर घर जरूर लाएं ये 5 चीजें, सुख-समृद्धि और सौभाग्य का होगा आगमन

इस साल जन्माष्टमी 4 सितंबर 2026, शुक्रवार को पड़ रही है. जन्माष्टमी के मौके पर घर में ये 5 चीजें लेकर आना बहुत शुभ माना जाता है. यहां जानिए जन्माष्टमी पर घर में किन चीजों को लेकर आना चाहिए और इनसे क्या होता है.

जन्माष्टमी 2026 पर घर जरूर लाएं ये 5 चीजें, सुख-समृद्धि और सौभाग्य का होगा आगमन
जन्माष्टमी

Janmashtami 2026: जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण के जन्म का उत्सव देशभर में बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है. श्रीकृष्ण जन्माष्टमी भक्ति, प्रेम और आस्था का सबसे पावन पर्व है. जब भाद्रपद महीने की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि आती है, तो हर गली, हर घर और हर मंदिर में 'नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की' गूंजने लगता है. इस साल जन्माष्टमी 4 सितंबर 2026, शुक्रवार को पड़ रही है. इस अवसर पर भगवान के अलग-अलग स्वरूपों जैसे शालिग्राम, लड्डू गोपाल और राधा-कृष्ण स्वरूप की विधिवत पूजा होती है. ऐसे में जन्माष्टमी के मौके पर घर में ये 5 चीजें लेकर आना बहुत शुभ माना जाता है. चलिए आपको बताते हैं जन्माष्टमी पर घर में किन चीजों को लेकर आना चाहिए और इनसे क्या होता है.

बांसुरी

भगवान श्रीकृष्ण को बांसुरी अति प्रिय है. इसे घर में रखने या पूजा स्थल पर स्थापित करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और पारिवारिक जीवन में मधुरता व प्रेम बना रहता है.

गाय-बछड़े की प्रतिमा

कान्हा का गोसेवा से गहरा नाता है. कामधेनु गाय और बछड़े की पीतल या अन्य धातु की मूर्ति घर लाने से संतान सुख, शांति और आर्थिक समृद्धि की प्राप्ति होती है.

श्री यंत्र

इसे धन और ऐश्वर्य का प्रतीक माना जाता है. जन्माष्टमी के दिन श्री यंत्र की विधि-विधान से स्थापना करने से माता लक्ष्मी और श्री कृष्ण की कृपा बरसती है.

तुलसी का पौधा

तुलसी भगवान विष्णु और कृष्ण को प्रिय है. उनके भोग में तुलसी दल का होना आवश्यक माना गया है. घर में तुलसी लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.

मोरपंख

श्रीकृष्ण अपने मुकुट पर मोर पंख धारण करते थे. इसे घर के मुख्य पूजा स्थान पर रखने से वास्तु दोष समाप्त होते हैं और घर में सुख-शांति बनी रहती है.

यह भी पढ़ें:- Janmashtami Decoration Ideas: जन्माष्टमी की सजावट घर पर कैसे करें? बिना पैसे खर्च किए इन 5 आसान तरीकों घर को दें कृष्णमय लुक

यह भी पढ़ें:- घर पर जन्माष्टमी की पूजा कैसे करें? श्री कृष्ण के इन 7 मंत्रों का करें जाप, पूरी हो सकती है हर इच्छा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Janmashtami, Janmashtami 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com