हाइजीन के लिए किचन की नियमित रूप से साफ-सफाई करना बेहद जरूरी होती है. खाना बनाते समय निकलने वाला तेल, धुआं और मसालों की चिकनाई धीरे-धीरे किचन टाइल्स पर जमने लगती है, जिससे उन पर काली-पीली परत बन जाती है. अगर समय रहते इसकी सफाई न की जाए तो टाइल्स की चमक फीकी पड़ने लगती है और किचन भी गंदा दिखाई देने लगता है. ऐसे में कुछ लोग बाजार से महंगे-महंगे क्लीनर्स खरीदते हैं लेकिन उनसे भी कई बार मन मुताबिक रिजल्ट देखने को नहीं मिलता है. इस स्थितिि में कुछ घरेलू उपाय ही बेहद कारगर साबित होते हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको ऐसे 3 घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप किचन की टाइल्स को नया जैसा चमका सकते हैं.
1. बेकिंग सोडा को करें यूज
घर में किचन की टाइल्स को साफ करने के लिए आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आप एक कटोरी में 2 चम्मच बेकिंग सोडा लें और उसमें पानी मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें. अब इस पेस्ट को गंदी टाइल्स पर लगााएं और 20 मिनट के लिए छोड़ दें. फिर हल्के हाथों से रगड़ते हुए साफ कर दें. इससे टाइल्स पर जमी मैल कीी परत साफ हो जाएगी.
2. नींबू और नमक का इस्तेमाल
किचन की गंदी टाइल्स को चकाचक करने के लिए आप नींबू और नमक की मदद ले सकते हैं. इसके लिए आप पहले नींबू को आधा काटें. इसके बाद उसपर नमक लगाकर टाइल्स को रगड़ें. इससे गंदगी की जमी मोटी लेयर आसानी से साफ हो जाएगी और नई जैसी चमक भी आ सकती है.
3. सिरका और पानी का स्प्रे
किचन टाइल्स की चिकनाई को साफ करने के लिए आप सिरके का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आप बराबर मात्रा में सिरका और पानी मिलाकर एक स्प्रे बोतल में भर लें. इसके बाद किचन कीी टाइल्स पर स्प्रे करें और पुराने टूथब्रश की मदद से रगड़े. इससे चिकनाई फूल जाएगी और आसानी से हट जाएगी.
यह भी पढ़ें: खून चूसने वाली जोंक को कैसे भगाएं? जानें क्या करने से घर के आसपास भी नहीं दिखेगी लीच
यह भी पढ़ें: बघेरा गांव या खेत के पास दिख जाए तो क्या करें? भूलकर भी न करें ये गलती, ऐसे रखें खुद को सुरक्षित
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं