Jyotirlinga according zodiac : पूरे भारत में कुल 12 ज्योतिर्लिंग हैं. मान्यता है इनकी पूजा अर्चना करने से साधक के सारी दुख और परेशानियां दूर होती हैं.यही कारण है लोग एक बार जीवन में ज्योतिर्लिंग के दर्शन जरूर करते हैं. लेकिन क्या आपको पता है हर ज्योतिर्लिंग किसी न किसी राशि से जुड़ा हुआ है. आज इसी के बारे में जानेंगे वास्तु,अंक और टैरो एक्सपर्ट (Tarro expert) आराधना पाल से किस राशि को कौन से ज्योतिर्लिंग का दर्शन करना चाहिए...
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
किस राशि को कौन से ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने चाहिए - Which zodiac sign should visit which Jyotirlinga
मेष (aries)
मेष राशि के जातक को रामश्वरम ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने के लिए जरूर जाना चाहिए. रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग तमिलनाडु के रामनाथपुरम जिले में स्थित है. इसे रामनाथस्वामी मंदिर भी कहा जाता है.
वृषभ राशि (Taurus)
इस राशि के जातकों को सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने चाहिए. यह ज्योतिर्लिंग, गुजरात के गिर सोमनाथ जिले के वेरावल में है.
मिथुन राशि (Gemini)
इस राशि के जातक को नागेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने चाहिए. यह ज्योतिर्लिंग, गुजरात के द्वारका शहर और बेट द्वारका द्वीप के बीच मार्ग पर स्थित है. मान्यता है यहां पर भगवान शिव और माता पार्वती नाग-नागिन के रूप में प्रकट हुए थे.
कर्क राशि (cancer)
इस राशि के जातक को ओमकेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने चाहिए. यह ज्योतिर्लिंग, मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में है. यहां पर विश्वप्रसिद्ध शयन आरती होती है.
सिंह राशि (Leo)
इस राशि के जातक को वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने जाना चाहिए. यह ज्योतिर्लिंग, झारखंड के देवघर में है. इसे बाबा बैद्यनाथ धाम के नाम से भी जाना जाता है.
कन्या राशि (virgo)
इस राशि के जातक को मल्लिकाअर्जुन जाना चाहिए. यह ज्योतिर्लिंग, आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के श्रीशैलम पर्वत पर स्थित है. माता पार्वती का नाम 'मल्लिका' है और भगवान शिव को 'अर्जुन' कहा जाता है. इसलिए इसका नाम श्रीमल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग पड़ा.
तुला राशि (Libra)
इस राशि के जातक को महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने चाहिए. महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मध्य प्रदेश राज्य के उज्जैन शहर में, शिप्रा नदी के किनारे स्थित है. यहां की भस्म आरती 4 बजे होती है, जो विश्व प्रसिद्ध है.
वृश्चिक राशि (Scorpio)
इस राशि के जातक को घ्रुष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करना चाहिए. यह ज्योतिर्लिंग महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले के वेरुल गांव में स्थित है. यहां मौजूद सरोवर, जिसे शिवालय के नाम से जाना जाता है उसके दर्शन किए बिना ज्योतिर्लिंग की यात्रा पूर्ण नहीं मानी जाती है.
धनु राशि (Sagittarius)
इस राशि के जातक को काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने चाहिए. यह भारत के उत्तर प्रदेश के प्राचीन शहर बनारस में स्थित है.
मकर राशि (Capricorn)
इस राशि के जातक को भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने चाहिए. भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग, महाराष्ट्र के सहाद्रि पर्वत पर स्थित है. मान्यता है कि भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग में सूर्योदय के बाद जो भी सच्चे मन से भगवान शिव की पूजा करता है, उसे उसके सभी पाप धुल जाते हैं.
कुंभ राशि (Aquarius)
इस राशि के जातक को केदारनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने चाहिए. यह मंदिर भारत के उत्तराखंड राज्य के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित है.
मीन राशि (Pisces)
इस राशि के जातक को त्रयंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने चाहिए. यह ज्योतिर्लिंग, महाराष्ट्र के नासिक जिले के त्र्यंबक गांव में है. यह गोदावरी नदी के किनारे बना है.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं