विज्ञापन

Maa Skandmata Aarti in Hindi: जय तेरी हो स्कंद माता...नवरात्रि के पांचवें दिन यहां से पढ़कर गाएं मां स्कंदमाता की आरती

Maa Skandmata Aarti in Hindi: मां स्कंदमाता को देवी दुर्गा का पांचवां स्वरूप माना जाता है. चैत्र नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा की जाती है. बिना आरती के पूजा अधूरी मानी जाती है. ऐसे में पूजा के बाद आप यहां से पढ़कर स्कंदमाता की आरती गा सकते हैं.

Maa Skandmata Aarti in Hindi: जय तेरी हो स्कंद माता...नवरात्रि के पांचवें दिन यहां से पढ़कर गाएं मां स्कंदमाता की आरती
Skandmata Aarti in Hindi: स्कंदमाता की आरती

Maa Skandmata Aarti in Hindi: चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा है. यह नौ दिनों का त्योहार मां दुर्गा के 9 अलग-अलग रूपों को समर्पित होता है. पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा की जाती है. इस दिन भक्त पूरे विधि-विधान से मां की आराधना करते हैं और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने की कामना करते हैं. मां स्कंदमाता को देवी दुर्गा का पांचवां स्वरूप माना जाता है. उनका रूप बहुत ही शांत, सुंदर और तेजस्वी है. मां के चेहरे पर दिव्य आभा होती है और वर्ण गौर है. इसलिए स्कंदमाता को देवी गौरी और पार्वती भी कहा जाता है.

यह भी पढ़ें- Lakshmi Panchami 2026: लक्ष्मी पंचमी पर आज जरूर करें लक्ष्मी चालीसा का पाठ, धन-धान्य से भरा रहेगा घर

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां स्कंदमाता की पूजा करने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है, संतान से जुड़ी परेशानियां दूर होती हैं और परिवार में खुशहाली बनी रहती है. ऐसा भी कहा जाता है कि उनकी कृपा से भक्तों को मोक्ष की प्राप्ति होती है और जीवन के दुख दूर हो जाते हैं. नवरात्रि के इस पावन दिन पर पूजा के बाद मां स्कंदमाता की आरती करना बहुत जरूरी माना गया है. बिना आरती के पूजा अधूरी मानी जाती है. इसलिए भक्त पूरे मन और श्रद्धा के साथ मां की आरती गाते हैं और उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं. पूजा के बाद आप यहां से पढ़कर स्कंदमाता की आरती गा सकते हैं.

मां स्कंदमाता की आरती | Maa Skandmata Aarti in Hindi

जय तेरी हो स्कंद माता।
पांचवां नाम तुम्हारा आता॥

सबके मन की जानन हारी।
जग जननी सबकी महतारी॥

तेरी जोत जलाता रहू मैं।
हरदम तुझे ध्याता रहू मैं॥

कई नामों से तुझे पुकारा।
मुझे एक है तेरा सहारा॥

कही पहाडों पर है डेरा।
कई शहरों में तेरा बसेरा॥

हर मंदिर में तेरे नजारे।
गुण गाएं तेरे भक्त प्यारे॥

भक्ति अपनी मुझे दिला दो।
शक्ति मेरी बिगड़ी बना दो॥

इंद्र आदि देवता मिल सारे।
करें पुकार तुम्हारे द्वारे॥

दुष्ट दैत्य जब चढ़ कर आए।
तू ही खंडा हाथ उठाए॥

दासों को सदा बचाने आयी।
भक्त की आस भुजाने आयी॥

जय तेरी हो स्कंद माता।
पांचवां नाम तुम्हारा आता॥

सबके मन की जानन हारी।
जग जननी सबकी महतारी॥

मां स्कंदमाता का मंत्र | Maa Skandmata Mantra

सिंहासनगता नित्यं पद्माश्रितकरद्वया।
शुभदास्तु सदा देवी स्कन्दमाता यशस्विनी।।

​ध्यान मंत्र

या देवी सर्वभू‍तेषु मां स्कंदमाता रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

(डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com