विज्ञापन

Maa Mahagauri Ki Aarti: जय महागौरी जगत की माया...नवरात्रि के आठवें दिन यहां से पढ़ें मां महागौरी की आरती

Maa Mahagauri Ki Aarti: नवरात्रि के आठवें दिन मां की पूजा के दौरान विशेष रूप से आरती का बहुत महत्व होता है. ऐसा माना जाता है कि पूजा के बाद आरती करने से मां जल्दी प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों की हर मनोकामना पूरी करती हैं.

Maa Mahagauri Ki Aarti: जय महागौरी जगत की माया...नवरात्रि के आठवें दिन यहां से पढ़ें मां महागौरी की आरती
मां महागौरी की आरती | Maa Mahagauri Ki Aarti Lyrics in Hindi

Maa Mahagauri Ki Aarti: चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन मां महागौरी को समर्पित होता है. मां को देवी दुर्गा का अत्यंत शांत और सौम्य स्वरूप माना जाता है. इस दिन भक्त पूरे श्रद्धा और विश्वास के साथ मां की पूजा करते हैं और उनसे सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हैं. मान्यता है कि मां महागौरी की कृपा से जीवन की परेशानियां दूर होती हैं और मन को शुद्धता और सुकून मिलता है. मां महागौरी का स्वरूप बेहद उज्ज्वल और दिव्य बताया गया है. उनका रंग पूर्ण रूप से गौर होता है, जो पवित्रता और सादगी का प्रतीक है. मां का वाहन वृषभ (बैल) है, इसलिए उन्हें वृषारूढ़ा भी कहा जाता है.

यह भी पढ़ें- Chaitra Navratri 2026 Day 8: चैत्र नवरात्रि के आठवें दिन होती है मां महागौरी की पूजा, यहां जानें विधि, मंत्र, भोग, रंग और कथा

    नवरात्रि के आठवें दिन मां की पूजा के दौरान विशेष रूप से आरती का बहुत महत्व होता है. ऐसा माना जाता है कि पूजा के बाद आरती करने से मां जल्दी प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों की हर मनोकामना पूरी करती हैं. इसलिए भक्त पूरे भाव से मां महागौरी की आरती गाते हैं और उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं. अगर आप भी नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी की पूजा कर रहे हैं, तो आरती जरूर करें. इससे आपकी पूजा पूर्ण मानी जाती है.

    यहां से पढ़ें मां महागौरी की आरती | Maa Mahagauri Ki Aarti Lyrics in Hindi 

    जय महागौरी जगत की माया ।
    जय उमा भवानी जय महामाया ॥

    हरिद्वार कनखल के पासा ।
    महागौरी तेरा वहा निवास ॥

    चंदेर्काली और ममता अम्बे
    जय शक्ति जय जय मां जगदम्बे ॥

    भीमा देवी विमला माता
    कोशकी देवी जग विखियाता ॥

    हिमाचल के घर गोरी रूप तेरा
    महाकाली दुर्गा है स्वरूप तेरा ॥

    सती 'सत' हवं कुंड मै था जलाया
    उसी धुएं ने रूप काली बनाया ॥

    बना धर्म सिंह जो सवारी मै आया
    तो शंकर ने त्रिशूल अपना दिखाया ॥

    तभी मां ने महागौरी नाम पाया
    शरण आने वाले का संकट मिटाया ॥

    शनिवार को तेरी पूजा जो करता
    मां बिगड़ा हुआ काम उसका सुधरता ॥

    'चमन' बोलो तो सोच तुम क्या रहे हो
    महागौरी माँ तेरी हरदम ही जय हो ॥

    मां महागौरी का मंत्र | Maa Mahagauri Mantra

    श्वेते वृषे समरूढा श्वेताम्बराधरा शुचिः।
    महागौरी शुभं दद्यान्महादेवप्रमोददा।।
    देवी सर्वभू‍तेषु मां गौरी रूपेण संस्थिता।
    नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

    स्तुति मंत्र

    या देवी सर्वभू‍तेषु मां गौरी रूपेण संस्थिता। 
    नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

    (Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

    NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

    फॉलो करे:
    Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com