विज्ञापन
11 minutes ago

देशभर में आज रामनवमी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस खौस मौके पर अयोध्या के राम जन्मभूमि मंदिर में दोपहर 12 बजे रामलला का सूर्य तिलक होगा. इस दौरान सूर्य की किरणें चार मिनट तक रामलला के मस्तक पर पड़ेंगी. यह अलौकिक दृश्य राम नवमी के दिन ठीक दोपहर 12 बजे देखने को मिलेगा. इस पल के साक्षी बनने के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं. दिल्ली, उत्तर प्रदेश से लेकर पंजाब-हरियाणा तक आज मौसम फिर से बदलने वाला है. दिल्ली एनसीआर में आज से ही आसमान में बादल छाने के साथ बारिश होने का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है. बांग्लादेश में एक बस गहरी नदी में गिरने से 23 यात्रियों की मौत हो गई. बस में करीब 40 यात्री सवार थे. ईरान-इजरायल युद्ध के बीच नेपाल में पेट्रोल-डीजल 15 रुपये महंगा हो गया है. ट्रंप ने दावा किया है कि मिडिल ईस्ट में हम जीत रहे, ईरान समझौता करना चाहता है. नाइजीरिया में एक आतंकी हमले में 10 सुरक्षाकर्मी और एक नागरिक मौत हो गई है. पढ़ें देश-दुनिया का हर अपडेट.

ये भी पढ़ें- रामलला के मस्तक पर सूर्य देव करेंगे तिलक, रामनवमी पर अयोध्या में दिखेगा भव्य दिव्य नजारा

Ayodhya Ramlala Surya Tilak LIVE UPDATES...

अयोध्या मेंआज रामलला का जन्मोत्सव

अयोध्या में चैत्र रामनवमी के मौके पर रामलला का जन्मोत्सव मनाया जाएगा. पूरे दिन आज मंदिर खुला रहेगा और श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे. अनुष्ठान सुबह 6:30 बजे से शुरू होकर 11:00 बजे तक चलेंगे.

अयोध्या में राम नवमी कार्यक्रम की पूरी लिस्ट

  • श्री राम जन्मभूमि मंदिर पूरे दिन खुला रहेगा
  • सुबह 6:30 बजे से अनुष्ठान शुरू होकर 11:00 बजे तक चलेंगे
  • कपाट बंद नहीं किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर सकें
  • दोपहर 12:00 बजे भगवान राम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा
  • सूर्य की किरणों से रामलला के मस्तक पर “सूर्य तिलक” का दिव्य दृश्य दिखाई देगा
  • पूरे आयोजन का लाइव प्रसारण एलईडी स्क्रीन के जरिए किया जाएगा
  • देश-विदेश के लोग भी रामलला के दर्शन कर सकेंगे
  • रामलला को लगभग छह क्विंटल पंजीरी व 56 भोग का विशेष भोग अर्पित किया जाएगा
  • मंदिर परिसर में लगातार बधाई गान का आयोजन होगा
  • राम परिवार के दरबार में भी विशेष कार्यक्रम होंगे
  • श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दर्शन मार्ग पर मैट, छाया और अन्य व्यवस्थाएं की जाएंगी
  • फूल बंगला झांकी आकर्षण का केंद्र रहेगी
  • शाम को मंदिर का शिखर भव्य फसाड लाइटिंग से जगमगा उठेगा

रामनवमी पर अयोध्या के बड़ी देवकाली मंदिर में भक्तों की भीड़

अयोध्या में चैत्र नवरात्रि के अष्टमी और रामनवमी के अवसर पर बड़ी देवकाली मंदिर में भक्त पूजा-अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं. भक्तों की लंबी कतारें मंदिर में लगी हैं. 

अयोध्या में रामनवमी मेले में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के आमंत्रित सदस्य गोपाल राव ने बताया कि चैत्र राम नवमी मेला पहले ही शुरू हो चुका है और बीते चार दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार बढ़ोतरी देखी गई है. उन्होंने कहा, 'हर दिन एक लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन के लिए अयोध्या पहुंच रहे हैं.' 

रामलला के सूर्य तिलक की सटीक व्यवस्था

सूर्य तिलक की सटीक व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए इंजीनियर लगातार काम कर रहे हैं. बताया गया है कि राम नवमी से पहले दो से तीन ट्रायल रन किए गए हैं, ताकि सूर्य किरणों का संरेखण बिल्कुल सही रहे.

देश-विदेश से अयोध्या पहुंच रहे श्रद्धालु

सूर्य की किरणें गर्भगृह में स्थित रामलला के मस्तक पर लगभग चार मिनट तक ठहरेंगी, जिससे एक दिव्य और ऐतिहासिक क्षण साकार होगा. इस पल के साक्षी बनने के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं.

राम नवमी पर अयोध्या में रामलला का ‘सूर्य तिलक'

राम नवमी को लेकर अयोध्या में उल्लास और भक्ति का माहौल है. गुरुवार को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भगवान राम के बाल स्वरूप रामलला का ‘सूर्य तिलक' होगा. इसके लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं.

महाराष्ट्र: छत्रपति संभाजीनगर में धन की कमी की अफवाह

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर के वैजापूर में ईंधन की कमी की अफवाहों के चलते पेट्रोल पंपों पर भीड़ उमड़ पड़ी है, जहां लोग डीजल के लिए 35 लीटर के बड़े कैन लेकर लंबी कतारों में खड़े नजर आ रहे हैं.

गुजरात के आणंद में हादसा, कार की टक्कर में दो युवकों की मौत

गुजरात के आणंद में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. आणंद-बोरसद रोड पर तेज रफ्तार XUV कार ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी, जिसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कि कार चालक बेहद तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चला रहा था.

ईरान समझौता करना चाहता है, ट्रंप का दावा

ईरान-इजरायल युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि मिडिल ईस्ट में हम जीत रहे और ईरान हमसे समझौता करना चाहता है.

नेपाल में 15 रुपये महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

ईरान-इजरायल युद्ध की वजह से नेपाल में एक महीने में दूसरी बार पेट्रोल-डीजल के दाम पढ़े हैं. यह 15 रुपये महंगा हो गया है.

भारत-अमेरिका ने की द्विपक्षीय रक्षा संबंधों की समीक्षा

भारत और अमेरिका ने बुधवार को सैन्य उपकरणों के सह-विकास और सह-उत्पादन पर ध्यान केंद्रित करते हुए अपने द्विपक्षीय रक्षा संबंधों की विस्तृत समीक्षा की. रक्षा मंत्रालय ने  बताया कि नई दिल्ली में आयोजित 18वीं भारत-अमेरिका रक्षा नीति समूह की बैठक में दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई.

यूपी के लखीमपुर खीरी में तेंदुए के हमले में 7 साल की बच्ची की मौत

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के दुधवा राष्ट्रीय उद्यान स्थित बेलरायन रेंज में बुधवार की रात तेंदुए के हमले में सात साल की एक बच्ची की मौत हो गई. दुधवा बफर जोन की उप निदेशक कीर्ति चौधरी ने बताया कि बफर जोन के बेलरायन रेंज स्थित सिंगाही इलाके के सिधौना गांव में तेंदुए के हमले में मृत बच्ची की पहचान 7 साल की सिमरन के तौर पर की गई है.

नाइजीरिया आतंकी हमले में 11 लोगों की मौत

 नाइजीरिया के उत्तर पश्चिमी प्रांत केब्बी में एक आपातकालीन सूचना पर कार्रवाई कर रहे नाइजीरियाई सुरक्षा बलों पर सशस्त्र आतंकवादियों ने घात लगाकर हमला कर दिया. इस घटना में 10 सुरक्षाकर्मियों समेत 11 लोगों की मौत हो गयी.

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com