विज्ञापन

Chandra Grahan 2026: क्या आप प्रेग्नेंट हैं? ज्योतिषाचार्य ने बताया गर्भवती महिलाएं भूलकर भी न करें ये 3 काम

आज दोपहर छिपा है आकाश में रहस्यमयी चांद, साल का पहला चंद्रग्रहण 2026...गर्भवती महिलाएं सावधान! छोटी-सी भूल भी परेशानी बन सकती है. आइए जानें आसान और असरदार टिप्स.

Chandra Grahan 2026: क्या आप प्रेग्नेंट हैं? ज्योतिषाचार्य ने बताया गर्भवती महिलाएं भूलकर भी न करें ये 3 काम
गर्भवती महिलाएं ध्यान दें...चंद्र ग्रहण में ये काम गलती से भी ना करें

Chandra grahan me pregnant lady kya na kare: आज दोपहर का समय थोड़ा खास है, आज दोपहर 3 मार्च को साल का पहला चंद्र ग्रहण लग रहा है.क्योंकि आकाश में छिपा है साल का पहला चंद्रग्रहण. हर तरफ हल्की-सी अंधेरी छाया और चांद का रंग धीरे-धीरे बदलता दिखाई देगा, लेकिन अगर आप प्रेग्नेंट हैं, तो सिर्फ ये दृश्य देखकर रोमांच लेना ठीक नहीं. छोटी-छोटी लापरवाहियां आज के दिन आपके और आपके बच्चे के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती हैं. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य डॉ. गौरव कुमार दीक्षित से कि ग्रहण के दौरान क्या करना चाहिए और क्या बिल्कुल नहीं.

ये भी पढ़ें:-Chandra Grahan 2026: सूतक काल से पहले घर से हटाएं ये चीजें, ज्योतिषाचार्य से जानें शुभ-अशुभ प्रभाव

ग्रहण का समय और महत्व (Eclipse Time & Significance)

3 मार्च, मंगलवार को दोपहर 3:20 बजे से शाम 6:47 बजे तक चंद्रग्रहण रहेगा. ज्योतिष और शास्त्रों के अनुसार, ग्रहण का समय गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष सतर्कता मांगता है. ग्रहण के दौरान चंद्रमा से निकलने वाली किरणों को अशुद्ध माना गया है, जिसका असर संवेदनशील अवस्था में हो सकता है.

Latest and Breaking News on NDTV

ग्रहण में क्या न करें (What Not To Do During Lunar Eclipse)

गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के समय किसी भी नुकीली वस्तु जैसे सुई, चाकू, कैंची को छूना या इस्तेमाल करना नहीं चाहिए. साथ ही, इस समय भोजन पकाना और ग्रहण करना टाला जाता है. ऐसा इसलिए कि ग्रहण काल में भोजन की अशुद्ध किरणें बच्चे पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती हैं. सिलाई-बुनाई जैसे काम भी टाले जाएं.

ये भी पढ़ें:- चंद्र ग्रहण पर मेष, मीन, तुला राशि वाले कर लें ये उपाय, राहु-केतु हो जाएंगे बेअसर, ज्योतिषाचार्य ने बताए उपाय

दर्शन और सोने से बचें (Avoid Viewing & Sleeping During Eclipse)

ग्रहण को डायरेक्ट देखकर आनंद लेने की इच्छा हो सकती है, मगर गर्भवती महिलाओं को इसका दर्शन नहीं करना चाहिए. ऐसा करने से मान्यता के अनुसार गर्भ में पल रहे बच्चे पर नकारात्मक असर पड़ सकता है. साथ ही ग्रहण के समय सोना भी वर्जित माना जाता है.

Latest and Breaking News on NDTV

ग्रहण के बाद क्या करें (Post-Eclipse Care)

ग्रहण समाप्त होने के बाद हल्का स्नान करें. यदि संभव हो तो गंगाजल का इस्तेमाल करें. इसके बाद अपने क्षमता अनुसार दान करना शुभ माना जाता है. ऐसा करने से घर में शांति और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है.

ये भी पढ़ें:-महाभारत के युद्ध से क्या है ग्रहण का कनेक्शन, अर्जुन की प्रतिज्ञा के लिए भगवान श्रीकृष्ण ने रची थी माया
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com