Lunar Eclipse 2022 : ज्योतिष शास्त्र की गणना के मुताबिक 08 नवंबर, 2022 को इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है. ज्योतिष शास्त्र के नजरिए से भी ग्रहण खास होता है. इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण मेष राशि में लगने जा रहा है. इसके साथ ही इस दिन तुला राशि में कई अन्य ग्रहों की भी युति होने वाली है. ऐसे में यह चंद्र ग्रहण कुछ राशियों के लिए अत्यंत शुभ साबित होने वाला है. आइए जानते हैं कि 08 नवंबर को लगने वाला चंद्र ग्रहण किन राशियों के लिए शुभ है.
चंद्र ग्रहण इन राशियों के लिए शुभ
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए चंद्र ग्रहण काफी खास होने वाला है. इस राशि के जातकों के लिए चंद्र ग्रहण खुशियां ही खुशियां लेकर आने वाला है. करियर में उड़ान भरेंगे. वहीं कार्य स्थल में आपके काम की प्रशंसा होगी. इसके आधार पर आपका प्रमोशन भी हो सकता है. आय के नए स्तोत्र बनेंगे.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कर्क राशि
ज्योतिष के अनुसार, कर्क राशि के जातकों के लिए चंद्र ग्रहण शुभ रहने वाला है. कर्क राशि के जातक को यात्रा का आर्थिक लाभ हो सकता है. बिजनेस में आर्थिक उन्नति का योग बनेगा. कार्यस्थल पर अधिकारियों सहयोग मिलेगा. रोजगार में तरक्की हो सकती है.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए चंद्र ग्रहण शुभ कारक साबित होगा. इस गोचर के शुभ प्रभाव से लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे. माता-पिता से आर्थिक लाभ मिलेगा. नौकरी में पदोन्नति का रास्ता साफ होगा. बिजनेस में आमदनी के नए स्रोत बनेंगे.
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातक को इस चंद्र ग्रहण फायदा हो सकता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस राशि के लोगों को अतिरिक्त धन लाभ होगा. जो लोग लंबे समय के नौकरी की प्रतीक्ष में थे, उन्हें शुभ समाचार मिलेगा.
सिंह राशि
सिंह राशि के लिए भी यह चंद्रग्रहण शुभ साबित होने वाला है. दरअसल चंद्र ग्रहण के शुभ प्रभाव से नौकरी में उन्नति का योग बनेगा. संभव है कि नौकरी में प्रमोशन का लाभ मिले. बिजनेस में मेहनत के अनुकूल आर्थिक लाभ मिलेगा. इसके साथ ही जो लोग विवाह के योग्य हैं, उनके लिए रिश्ता आ सकती है. माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा. विवाद से मुक्ति मिल सकती है.
सूतक काल में ना करें ये काम | Do not do this work during Sutak period
सूतक काल और ग्रहण काल के दौरान मूर्तियों को छूना, अनावश्यक खाना-पीना, मैथुन, निद्रा, नाखून काटना, तेल मालिश करना, और शृंगार के कर्म वर्जित रहते हैं.
दूध, दही, अचार, चटनी, मोरब्बा आदि पदार्थों में तेल या कुशातृण (कूश) रख देना चाहिए.
सूखे खाद्य पदार्थों में तिल या कुश की आवश्यकता नहीं है.
ग्रहण काल में गर्भवती महिलाओं को फल-सब्जी काटना या चाकू-कैंची आदि का प्रयोग नहीं करना चाहिए.
बाल-वृद्ध-रोगी और गर्भवती महिला को स्वास्थ्य के अनुसार व्यवहार करना चाहिए.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
लोक आस्था का पर्व छठ संपन्न, बनारस के घाट से देखें अजय सिंह की रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं