विज्ञापन
This Article is From Sep 03, 2022

सितंबर के महीने में जितिया से लेकर शारदीय नवरात्रि जैसे बड़े त्योहार और व्रत पड़ेंगे, यहां देखें लिस्ट

Festival list : अब हम सितंबर महीने में पड़ने वाले त्योहारों की लिस्ट के बारे में बात करने जा रहे हैं जिससे आपको पता लग जाएगा कौन कौन से व्रत एवं त्योहार पड़ने वाले हैं.

सितंबर के महीने में जितिया से लेकर शारदीय नवरात्रि जैसे बड़े त्योहार और व्रत पड़ेंगे, यहां देखें लिस्ट
Pitru Paksh 2022 : इस महीने में शारदीय नवरात्रि और पितर पक्ष पड़ रहा है.

September festival list : भारत में कोई ऐसा दिन नहीं होता है जब कोई व्रत या त्योहार ना हो. इसलिए इसे उत्सव का देश माना जाता है. लोग कोई ना कोई त्योहार मनाते और व्रत रखते हैं. वैसे भी इस साल के त्योहार शुरू हो चुके हैं. गणपति उत्सव चल रहा है, जन्माष्टमी, रक्षाबंधन, और नागपंचमी कुछ दिन पहले ही गई है. अब हम सितंबर महीने (September month festival list) में पड़ने वाले त्योहारों की लिस्ट के बारे में बात करने जा रहे हैं जिससे आपको पता लग जाएगा कौन कौन से व्रत एवं त्योहार पड़ने वाले हैं.

सितंबर महीने के व्रत एवं त्योहार

श्री राधाष्टमी, स्वामी हरिदास जयंती 4 सितंबर 2022 

शिक्षक दिवस, श्री रामदेव जी का मेला 5 सितंबर 2022

परिवर्तनी एकादशी 6 सितंबर 2022

प्रदोष व्रत (शुक्ल ) 8 सितंबर 2022 

अनंत चतुर्दशी 9 सितंबर 2022 

भाद्रपद पूर्णिमा व्रत- श्राद्ध प्रारम्भ 10 सितंबर 2022 

संकष्टी चतुर्थी 13 सितंबर 2022

कन्या संक्रांति -जीवित पुत्रिका व्रत, अशोकाष्टमी 17 सितंबर 2022 

इंदिरा एकादशी 21 सितंबर 2022 

प्रदोष व्रत (कृष्ण) 23 सितंबर 2022 

मासिक शिव रात्रि 24 सितंबर 2022 

आश्विन अमावस्या- श्राद्ध समाप्त 25 सितंबर 2022 

शरद नवरात्रि-महाराजा अग्रसेन जयंती 26 सितंबर 2022 

मुख्य त्योहार और व्रत

पितृपक्ष 10 सितंबर 2022 से 25 सितंबर तक चलेगा. यानि 15 दिन तक रहेगा. इस दौरान अपने पितरों को विधि विधान से पूजा अर्चना करने से उनकी भरपूर आशीर्वाद प्राप्त होता है. पितृ पक्ष खत्म होने के तुरंत बाद यानी 26 सितंबर, 2022 को नवरात्रि शुरू हो जाएगी जोकि 5 अक्टूबर, 2022 तक चलेगी.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

किशोर कुमार के बंगले में विराट कोहली का बटर चिकन






 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे: