विज्ञापन

Lakshmi Panchami 2026: कहां से रूठ कर चली जाती हैं और कहां हमेशा बना रहता है मां लक्ष्मी का वास?

Lakshmi Panchami 2026: जिस लक्ष्मी के बगैर जीवन के सभी सुख और कामनाएं अधूरी रह जाती हैं, वह किन बातों का ध्यान रखने और नियमों को अपनाने पर घर में टिकती हैं और किन बातों की अनदेखी करने पर रूठ कर चली जाती हैं, जानने के लिए जरूर पढ़ें ये लेख. 

Lakshmi Panchami 2026: कहां से रूठ कर चली जाती हैं और कहां हमेशा बना रहता है मां लक्ष्मी का वास?
Lakshmi Panchami 2026: कहां बरसता है माता लक्ष्मी का आशीर्वाद?
NDTV

Lakshmi Panchami 2026: जीवन में धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए हर कोई खूब परिश्रम, प्रयास और नित्य पूजा-पाठ करता है, लेकिन मां लक्ष्मी की कृपा किसी-किसी पर बरसती है. अक्सर लोगों की यह शिकायत बनी रहती है किसी पर धन की देवी पूरी तरह से मेहरबान हैं तो किसी के पास भूलकर भी नहीं फटकती हैं? आइए आज लक्ष्मी पंचमी के पावन पर्व पर जानते हैं कि आखिर धन की देवी किन लोगों के यहां वास करती हैं और किन लोगों के यहां से नाराज होकर चली जाती हैं. 

किन लोगों के यहां हमेशा वास करती हैं माता लक्ष्मी?

Latest and Breaking News on NDTV

  • जिन लोगों के यहां प्रतिदिन लोग सूर्योदय से पहले उठते हैं स्नान-ध्यान करने के बाद श्री हरि और माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं, उनके यहां हमेशा माता लक्ष्मी का वास बना रहता है. 
  • जिन लोगों के घर का मुख्य द्वार साफ-सुथरा और मंगल प्रतीकों से सजा होता है, ऐसे लोगों के घर में हमेशा धन का प्रवाह बना रहता है और लक्ष्मी कृपायमान रहती हैं.  
  • हिंदू मान्यता के अनुसार परिश्रमी, धर्मनिष्ठ और सदाचारी व्यक्ति के घर में हमेशा मां लक्ष्मी का वास बना रहता है. 
  • हिंदू मान्यता के अनुसार जिस घर में श्रीयंत्र, शंख और तुलसी जी की प्रतिदिन पूजा होती है, उस घर में भी माता लक्ष्मी हमेशा कृपायमान रहती हैं. 
  • हिंदू मान्यता के अनुसार जिस घर में हमेशा धर्म-कर्म, यज्ञ-हवन, जप-तप और दान आदि होते रहते हैं, वहां पर धनकी देवी का वास हमेशा बना रहता है. 
  • जिस घर में देवी-देवता और गाय की पूजा साधु-संत की सेवा होती है, उस घर में माता लक्ष्मी हमेशा वास करती हैं. 

किन लोगों के यहां से लक्ष्मी रूठ कर घर से चली जाती हैं?

Latest and Breaking News on NDTV
  • जिन लोगों के घर में लोग सूर्योदय के बाद तक और गोधूलि बेला में सोते रहते हैं, उस घर से लक्ष्मी माता रूठकर चली जाती हैं.
  • हिंदू मान्यता के अनुसार जो पैर से पैर रगड़कर धोता है या फिर निर्वस्त्र होकर स्नान करता है, उसके घर से लक्ष्मी रूठ कर चली जाती हैं.  
  • जिन लोगों के घर में स्वच्छता और पवित्रता का वास नहीं होता है, लोग गंदे वस्त्र धारण करते हैं और जहां गंदगी होती है, वहां से लक्ष्मी नाराज होकर चली जाती है. 
  • हिंदू मान्यता के अनुसार बिस्तर पर भोजन करने वाले और गुरुवार के दिन कपड़े और बाल धोने वालों के घर से भी धन की देवी रूठकर चली जाती हैं. 
  • हिंदू मान्यता के अनुसार जिन लोगों के घर में देवी-देवताओं और पितरों की पूजा नहीं होती है, उन घर से लक्ष्मी माता नाराज होकर चली जाती हैं. 
Latest and Breaking News on NDTV
  • हिंदू मान्यता के अनुसार जिस घर में लोग टूटे-फूटे बर्तन में भोजन करते हैं और जिस घर में झाड़ू को पैर से मारकर अनादर किया जाता है, उस घर से लक्ष्मी दूर चली जाती हैं. 
  • जिस घर में अतिथियों का स्वागत नहीं होता है और जरूरतंद व्यक्ति अक्सर खाली लौट जाता है, उस घर से भी लक्ष्मी रूठकर चली जाती हैं. 

Lakshmi Panchami 2026: लक्ष्मी पंचमी की पूजा के 8 अचूक उपाय, जिसे करते ही बरसेगा पैसा, दूर होगी पैसों की किल्लत

  • हिंदू मान्यता के अनुसार जिस घर में स्त्रियों का आदर नहीं होता है, उस घर से धन की देवी लक्ष्मी नाराज होकर चली जाती हैं. 
  • जिस व्यक्ति के मुख्य द्वार पर कचरा या चप्पल-जूते पड़े रहते हैं या फिर जिस घर का मुख्य द्वार टूटा-फूटा होता है, उस घर से लक्ष्मी रूठ कर चली जाती हैं. 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com