विज्ञापन

Karwa Chauth 2026: करवाचौथ पर रहेगा भद्रा का साया, इस दौरान भूलकर भी न पहनें सुहाग की ये चीजें, दोष से बचने के लिए करें उपाय

Karwa Chauth 2026: करवा चौथ 2026 पर सुबह 6:25 से 6:46 बजे तक भद्रा रहेगी. आचार्य मदन मोहन ने इस दौरान सुहाग की चीजें न पहनने और चंद्रमा को विशेष अर्घ्य देने की सलाह दी है.

Karwa Chauth 2026: करवाचौथ पर रहेगा भद्रा का साया, इस दौरान भूलकर भी न पहनें सुहाग की ये चीजें, दोष से बचने के लिए करें उपाय
इस दिन सुबह कुछ समय के लिए भद्रा रहेगी
ndtv

सुहागिन महिलाओं के लिए करवा चौथ का व्रत बेहद खास माना जाता है. इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए निर्जला व्रत रखती हैं. इस साल करवा चौथ का व्रत 29 अक्टूबर 2026 को रखा जाएगा. आचार्य मदन मोहन ने बताया कि इस दिन सुबह कुछ समय के लिए भद्रा रहेगी, लेकिन इसे लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है. आइए जानते हैं इस दौरान क्या करें और क्या न करें.

इस समय रहेगी भद्रा

आचार्य मदन मोहन के अनुसार, करवा चौथ सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास पर्व है. इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए निर्जला व्रत रखती हैं. सुबह सूर्योदय से लेकर रात में चंद्रमा के दर्शन और पूजा करने तक व्रत रखा जाता है. सालभर इस त्योहार का इंतजार करने वाली महिलाएं नए कपड़े, सोलह श्रृंगार, मेहंदी और पूजा की तैयारियों में जुट जाती हैं. करवा चौथ के दिन घर-घर में उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिलता है करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को सुबह 6:25 बजे से 6:46 बजे तक भद्रा का समय रहेगा. इस दौरान शुभ कार्यों से बचने की सलाह दी जाती है.

भद्रा में न पहनें सुहाग की चीजें

आचार्य ने बताया कि भद्रा के इस समय में महिलाओं को सुहाग से जुड़ी चीजें पहनने से बचना चाहिए. भद्रा समाप्त होने के बाद श्रृंगार और सुहाग की वस्तुएं धारण की जा सकती हैं.

यह भी पढ़ें: Aja Ekadashi Vrat Katha: आज जरूर पढ़ें अजा एकादशी की व्रत कथा, इसके बिना अधूरी मानी जाती है पूजा

भगवान शिव की करें पूजा

भद्रा के प्रभाव से बचने के लिए इस दौरान भगवान शिव का ध्यान और पूजन करना शुभ माना गया है. महादेव की कृपा से मन को शांति मिलती है.

चंद्रमा को दें अर्घ्य

आचार्य के अनुसार, करवा चौथ पर चंद्रमा को अर्घ्य देने का विशेष महत्व है. उन्होंने बतायाा कि जल अर्पित करते समय भगवान चंद्रमा से सुखी दांपत्य जीवन और मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना करें.

अर्घ्य के जल में डालें ये चीजें

इसके अलावा, एक लोटे में जल लेकर उसमें सफेद चंदन और शमी पत्र डालें. इसके बााद चंद्रमा को अर्घ्य दें. ऐसी मान्यता है कि ऐसा करने से भद्रा के दोष से बचाव होता है.

शुभ संकल्प लेकर करें पूजा

बता दें कि करवा चौथ के दिन भगवान के सामने अपने परिवार की सुख-शांति और वैवाहिक जीवन की खुशहाली का संकल्प लें. आचार्य मदन मोहन के अनुसार श्रद्धा से की गई पूजा और प्रार्थना से भगवान की कृपाा प्राप्त होती है.

यह भी पढ़ें:  Ketu Gochar 2026: 90 दिन तक इन 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, केतु के गोचर से धन लाभ के बनेंगे प्रबल योग

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Karwa Chauth, Karwa Chauth  Kirodi Lal Meena Gave Gift To Golma Devi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com