Kamika Ekadashi 2026 Date and Time: आज यानी 9 अगस्त को कामिका एकादशी का व्रत रखा जा रहा है. यह एकादशी सावन के महीने में पड़ती है, इसलिए इसका महत्व और भी ज्यादा बढ़ जाता है. साथ ही इस दिन भगवान विष्णु और माता-लक्ष्मी के साथ-साथ भगवान शिव की पूजा करना अत्यंत फलदायी माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन पूजा और व्रत करने से साधक की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और अनजाने में हुए पापों से मुक्ति मिलती है. इसी कड़ी में आज हम आपको कामिका एकादशी की तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि बताने जा रहे हैं. आइए जानते हैं...
कामिका एकादशी 2026 तिथि
वैदिक पंचांग के अनुसार सावन महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 8 अगस्त को दोपहर 01 बजकर 59 मिनट पर हो गई है. वहीं, इस तिथि का समापन 9 अगस्त यानी आज दोपहर 11 बजकर 4 मिनट पर होगा. ऐसे में उदया तिथि को देखते हुए कामिका एकादशी का व्रत 9 अगस्त दिन रविवार को रखा जा रहा है.
कामिका एकादशी की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त
- ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:02 से 4:45 बजे तक.
- अमृत काल: सुबह 6:42 से 8:09 बजे तक.
- अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:37 से 12:30 बजे तक
- विजय मुहूर्त: दोपहर 2:15 से 3:07 बजे तक.
- गोधूलि मुहूर्त: शाम 6:38 से 7:00 बजे तक.
कामिका एकादशी पूजा विधि
- कामिका एकादशी वाले दिन भगवान श्री विष्णु की पूजा के लिए सबसे पहले साधक को तन और मन से पवित्र हो जाना चाहिए.
- फिर इस व्रत को श्रद्धा और विश्वास के साथ पूरा करने का संकल्प करना चाहिए.
- कामिका एकादशी व्रत का पूजन करने के लिए ईशान कोण का चयन करें.
- वहां पर किसी चौकी या मेज पर पीले रंग का कपड़ा बिछाकर श्री हरि की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें.
- फिर भगवान विष्णु के सम्मुख शुद्ध घी का दीपक जलाएं.
- इसके बाद भगवान विष्णु को पीले पुष्प, पीले फल, पीले वस्त्र, पीले रंग का मिष्ठान अर्पित करें.
- कामिका एकादशी व्रत वाले दिन भगवान श्री विष्णु को उन्हें प्रिय लगने वाली तुलसी (Tulsi) का दल जरूर अर्पित करें.
- पूजा के अंत श्री हरि की देशी घी के दीये से आरती करें और सभी को प्रसाद बांटें.
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.
यह भी पढ़ें: Sawan Shivratri 2026: 11 या 12 अगस्त सावन में कब चढ़ेगा जल? जान लें सही तारीख और पूजा का शुभ मुहूर्त
यह भी पढ़ें: मायके से आने वाले 'सिंधारा' की क्या है कहानी, जानिए तीज पर घेवर का महत्व
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं