विज्ञापन

29 जून को मनाई जाएगी ज्येष्ठ पूर्णिमा, मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय

इस वर्ष ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा 29 जून 2026 यानी सोमवार को मनाई जाएगी. 29 जून को पड़ने वाली ज्येष्ठ पूर्णिमा बेहद खास है, क्योंकि इस दिन सोमवार का शुभ संयोग भी बन रहा है. मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर आर्थिक समृद्धि पाने के लिए यह दिन अत्यंत उत्तम माना जाता है.

29 जून को मनाई जाएगी ज्येष्ठ पूर्णिमा, मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय
ज्येष्ठ पूर्णिमा
file photo

ज्येष्ठ पूर्णिमा ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को होती है. हिंदू पंचांग के अनुसार, इस वर्ष ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा 29 जून 2026 यानी सोमवार को मनाई जाएगी. 29 जून को पड़ने वाली ज्येष्ठ पूर्णिमा बेहद खास है, क्योंकि इस दिन सोमवार का शुभ संयोग भी बन रहा है. मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर आर्थिक समृद्धि पाने के लिए यह दिन अत्यंत उत्तम माना जाता है. उदय तिथि के मान के अनुसार, इसी दिन व्रत, स्नान और दान का विशेष महत्व है. इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए व्रत रखा जाता है और विशेष पूजा-अर्चना की जाती है.

ज्येष्ठ पूर्णिमा तिथि और शुभ मुहूर्त

  • पूर्णिमा तिथि प्रारंभ- 29 जून 2026 सुबह 03:06 बजे
  • पूर्णिमा तिथि समाप्त- 30 जून 2026 सुबह 05:26 बजे
  • चंद्रोदय का समय- 29 जून 2026 शाम 07:16 बजे

ज्येष्ठ पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के उपाय

मखाने की खीर का भोग- शाम के समय मां लक्ष्मी को मखाने की खीर का भोग लगाएं और पूजा के दौरान कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें.

कौड़ियों का उपाय- मां लक्ष्मी की तस्वीर के सामने 11 कौड़ियां अर्पित करें. अगले दिन उन्हें लाल कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी या धन रखने के स्थान पर रख दें.

पीपल की पूजा- धन प्राप्ति और व्यापार में लाभ के लिए पीपल के पेड़ की पूजा करें. उसमें कच्चा दूध और बताशा मिलाकर अर्पित करें.

एकाक्षी नारियल- इस दिन मां लक्ष्मी को एकाक्षी नारियल चढ़ाएं. अगले दिन इसे तिजोरी में रखने से घर में बरकत आती है.

चंद्रदेव को अर्घ्य- पूर्णिमा की रात को चंद्रमा को दूध और गंगाजल से अर्घ्य देने से कुंडली में चंद्र दोष दूर होता है और मानसिक तनाव से मुक्ति मिलती है.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

यह भी पढ़ें:- Rahu-Ketu:जब कुंडली में राहु-केतु बनने लगे कष्टों का बड़ा कारण तो बचने के लिए करें ये महाउपाय

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jyeshtha Purnima, Jyeshtha Purnima 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com