Jyeshtha Maah vrat list 2024 : वैशाख माह की पूर्णिमा तिथि से समापन के बाद ज्येष्ठ माह की प्रतिपदा तिथि से शुरुआत होती है. इस वर्ष ज्येष्ठ माह का शुभारंभ 24 मई को हो चुका है, जिसका समापन 22 जून 2024 को होगा. इस माह में देवी-देवता की पूजा अर्चना और तेज गर्मी के कारण जरूरतमंदों को पानी, फल, कपड़े, चप्पल और ठंडी चीजों के दान का विशेष महत्व बताया गया है. इसके अलावा ज्येष्ठ माह में गंगा दशहरा, बट सावित्री व्रत, शनि जयंती, निर्जला एकादशी जैसे लगभग 24 व्रत और त्योहार मनाए जाएंगे. आइए जानते हैं ज्येष्ठ माह में पड़ने वाले व्रत त्योहार के बारे में साथ ही जानेंगे सूर्य कब किस राशि में गोचर करेंगे.
ज्येष्ठ माह में पड़ने वाले व्रत त्योहार - List Of Fast and Festival of Jyeshtha Maah
सूर्य का मिथुन राशि में प्रवेश
हिंदू पंचांग के अनुसार, सूर्य का मिथुन राशि में 15 जून को सुबह 7:27 बजे प्रवेश होगा. जिसके कारण इस दिन 6:24 घंटे का मिथुन संक्रांति पुण्यकाल बन रहा है. इस दिन गंगा स्नान, कपड़े और गोदान का विशेष महत्व बताया गया है. हिंदू कैलेंडर के अनुसार 8 जून को सूर्य मृगशिरा नक्षत्र और 22 जून को आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. वहीं 3 जून को गुरु ग्रह का उदय पूर्व दिशा में सुबह 7:01 बजे होगा.
ज्येष्ठ माह के व्रत और त्योहार
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
26 मई 2024, दिन रविवार को एकदन्त संकष्टी चतुर्थी.
31 मई 2024, दिन शुक्रवार को शीतला अष्टमी और त्रिलोचन अष्टमी व्रत.
2 जून 2024, दिन रविवार को अचला या अपरा एकादशी.
4 जून 2024, दिन मंगलवार को भौम प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि और तीन दिनों का वट सावित्री व्रत की शुरुआत
6 जून 2024, दिन बृहस्पतिवार को ज्येष्ठ अमावस्या, वट सावित्री व्रत और शनि जयंती.
10 जून 2024, दिन सोमवार को विनायक और उमा चतुर्थी.
12 जून 2024, दिन बुधवार को स्कंद षष्ठी, अरण्य गौरी व्रत और शीतला षष्ठी.
14 जून 2024, दिन शुक्रवार को धूमावती जयंती.
16 जून 2024, दिन रविवार को गंगा दशहरा.
17 जून 2024, दिन सोमवार को निर्जला या भीमसैनी एकादशी (गृहस्थों के लिए), गायत्री जयंती.
18 जून 2024, दिन मंगलवार निर्जला एकादशी (वैष्णवन के लिए).
19 जून 2024, दिन बुधवार को बुध प्रदोष व्रत.
21 जून 2024, दिन शुक्रवार को ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत और वट पूर्णिमा व्रत.
22 जून 2024, दिन शनिवार को स्नान दान की पूर्णिमा.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं