ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों की अशुभ स्थिति से व्यक्ति के जीवन में बिना किसी वजह के परेशानियां बढ़ने लगती हैं, बनते काम बिगड़ने लगते हैं और मानसिक तनाव घेर लेता है. नवग्रहों के इस उतार-चढ़ाव का हमारे स्वास्थ्य, करियर, धन और पारिवारिक जीवन पर सीधा असर पड़ता है. अगर आपके पास भी ऐसा हो रहा है, तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है. आप कुछ उपायों की मदद से ग्रहों के अशुभ प्रभाव को कम कर सकते हैं और शुभ प्रभाव भी हासिल कर सकते हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको नौ ग्रहों के अशुभ प्रभाव को कम करने के उपाय बताने जा रहे हैं. इसकी जानकारी पंडित कौशल पाण्डेय ने NDTV से बातचीत के दौरान दी है.
अनिष्ट ग्रह के दुष्प्रभाव को दूर करने के लिए आप नीचे दिए गए उपाय अपना सकते हैं.
1. सूर्य के लिए -
दान वस्तुएं: माणिक्य, गेहूं , गुड़ सवत्सा गौ, कमलपुष्प, लाल चंदन, लाल वस्त्र, सोना, तांबा, केसर, मूंगा, दक्षिणा.
औषधि दान: मनसिल, बड़ी इलायची, देवदारु, केसर, शहद, कमल फूल, लाल फूल.
वस्तु धारण: बेल पत्र की जड़, गुलाबी धागा आदि.
दिन: रविवार
2. चंद्र के लिए
दान वस्तुएं: घी, श्वेत चावल, श्वेत वस्त्र, श्वेत चंदन, श्वेत पुष्प, चांदी, शंख, दधि, मोती, कपूर, दक्षिणा.
औषधि दान: पंच गव्य, हाथी का मद, शंखजल, सीप, श्वेत कमल.
वस्तु धारण: खिरनी की जड़, सफेद धागा.
दिन: सोमवार
3. मंगल के लिए
दान वस्तुएं: मूंगा, भूमि, मसूर की दाल, लाल वृष, गुड़, लाल चंदन, लाल वस्त्र, लालपुष्प, स्वर्ण, ताम्र, केसर, कस्तूरी, दक्षिणा.
औषधि दान: बेल, चंदन, बला, लाल फूल, इंगुर, इंद्रपुष्पी, मौलसिरी जटामासी.
वस्तु धारण: अनंत की जड़, लाल धागा दिन: मंगलवार
4. बुध के लिए
दान वस्तुएं: कांस्य पात्र, हरित वस्त्र, मूंगा, पन्ना, गजदंत, घी, स्वर्ण, सभी पुष्प, कपूर, फल, षटरस, दक्षिणा.
औषधि दान: गोबर, चंदन, चावल, फल, शहद, सीप, स्वर्ण.
वस्तु धारण: विधारा की जड़, हरा धागा. दिन: बुधवार.
5. गुरु के लिए
दान वस्तुएं: चने की दाल, पीत वस्त्र, स्वर्ण, घी, पीत पुष्प, पुखराज, हल्दी, पुस्तक, मधु, लवण, शर्करा, भूमि, छत्र, दक्षिणा.
औषधि दान: शहद, बड़ी इलायची, मनसिल.
वस्तु धारण: नारंगी या केले की जड़, पीला धागा. दिन: गुरुवार
6. शुक्र के लिए
दान वस्तुएं: तंडुल, श्वेत चंदन, श्वेत वस्त्र, श्वेत पुष्प, हीरा, रजत, घी, स्वर्ण, श्वेताश्व, दधि, श्वेत गौ, दक्षिणा.
औषधि दान: बड़ी इलायची, मनसिल, फल, मूल, केसर.
वस्तु धारण: सरफोके की जड़, सफेद धागा. दिन: शुक्रवार
7. शनि के लिए
दान वस्तुएं: माष, तेल, नीलम, तिल, काले वस्त्र, कुलथी, लोहा, काली गाय, जूते, कस्तूरी, दक्षिणा .
औषधि दान: काले तिल, अंजन, लोध, बला, सौंफ, धान की खील.
वस्तु धारण: बिच्छू की जड़, काला धागा. दिन: शनिवार
8. राहु के लिए
दान वस्तुएं: माषान्न, कस्तूरी, हेम नाग, गोमेद, नील वस्त्र, छुरी, तिल, तेल, लोहा, सूप, कंबल, सप्तधान्य, दक्षिणा.
औषधि दान: लोध्र, कुश, तिल का पत्ता, मुस्ता, हाथी का मदजल, हिरन की नाभि का जल.
वस्तु धारण: सफेद चंदन की जड़, नीला धागा. दिन: बुधवार
9. केतु के लिए
दान वस्तुएं: माषान्न, कंबल, वैदूर्य मणि, कस्तूरी, तिल, लोहा, बकरा, शस्त्र, सुवर्ण, कृष्ण पुष्प, सप्तधान्य, दक्षिणा.
औषधि दान: लोध्र, कुश, तिल का पत्ता .
वस्तु धारण: अश्वगंधा की जड़, आसमानी धागा.
दिन: गुरुवार
यह भी पढ़ें: Shaniwar Upay: शनिवार को करें कर्मफलदाता शनिदेव के 108 नामों का जाप, खुलेंगे सफलता के द्वार, दूर होंगी समस्याएं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं