Holi Ke Jyotish Upay: सनातन परंपरा में होली का महापर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का और सारे शिकवे-शिकायत को भुलाकर खुशी मनाने के लिए जाना जाता है. रंग और उमंग से जुड़ी जिस फाल्गुन मास की पूर्णिमा पर भगवान विष्णु के परम भक्त प्रहलाद होलिका की जलती चिता से बचकर निकल आए थे, उसी होलिका दहन और होली वाले दिन आप ज्योतिष से जुड़े कुछ सरल सनातनी उपाय को करके अपने दुखों को दूर करके कामनाओं को पूरा कर सकते हैं. आइए होली महापर्व से जुड़े अचूक उपायों के बारे में विस्तार से जानते हैं.
इस स्तोत्र से बरसेगा श्री हरि का आशीर्वाद
यदि आपके जीवन में तमाम तरह की समस्याएं बनी हुई हैं और बहुत प्रयास और परिश्रम करने के बाद भी आप उनका समाधान नहीं खोज पा रहे हैं तो इस होली पर आपको भगवान विष्णु की पूजा से जुड़ा उपाय जरूर करना चाहिए. हिंदू मान्यता के अनुसार होलिका दहन की रात विष्णु सहस्त्रनाम या फिर नारायण कवच का पाठ करने से भगवान विष्णु शीघ्र ही प्रसन्न होकर सभी शोक और विघ्न-बाधाओं को दूर करते हैं.

इस उपाय से उतरेगा कर्ज का मर्ज
यदि आपके सिर पर कर्ज का बोझ बना हुआ है और लाख कोशिशों के बाद भी आप उसे नहीं उतार पा रहे हैं तो इस होली पर होलिका दहन की पूजा करने के बाद विशेष रूप से हनुमत उपासना करें. इस पूजा में आप बजरंगी के सामने शुद्ध देशी घी का दीया जलाकर ऋणमोचक मंगल स्तोत्र का पाठ करें.
Ram Navami 2026: राम नवमी कब है? जानें भगवान राम की पूजा की विधि, शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व

नजर दोष दूर करने का उपाय
यदि आपको लगता है कि आपके घर के किसी प्रिय सदस्य के सुख-सौभाग्य या फिर सेहत आदि को लेकर किसी की बुरी नजर लग गई है तो आपको होली की रात जिस व्यक्ति को नजर लगी हो उसका दोष और नकारात्मक उर्जा को दूर करने के लिए एक मुट्ठी पीली सरसों और थोड़ा सा नमक लेकर उस पर एंटी क्लॉक घुमाकर उतार लें फिर उसे कागज में रखकर होलिका की आग में डाल दें. हिंदू मान्यता के अनुसार इस उपाय से व्यक्ति का नजर दोष दूर हो जाता है.
मानसिक समस्या को दूर करने का उपाय
ज्योतिष में चंद्रमा को मन का कारक माना गया है. ऐसे में यदि आप किसी मानसिक समस्या के कारण हर समय परेशान रहते हैं या फिर आपकी कुंडली में चंद्र दोष है तो आपको फाल्गुन पूर्णिमा की रात को चंद्र देवता का दर्शन करने के बाद उन्हें मिश्री मिले हुए दूध से अर्घ्य देना चाहिए.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं