विज्ञापन

Hindu Nav Samvatsar 2083 Horoscope: नव संवत्सर 2083 में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान, पढ़ें सभी 12 राशियों का भाग्यफल

Hindu Nav Varsh 2026 Rashifal: पंचांग के अनुसार आज 19 मार्च 2026 को प्रातः 6:54 पर संवत 2082 की समाप्ति के बाद नव संवत्सर 2083 की शुरुआत हो गई है. हिंदू नववर्ष में मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों के सितारे क्या कहते हैं? विस्तार से जानने के लिए जरूर पढ़ें ये लेख.

Hindu Nav Samvatsar 2083 Horoscope: नव संवत्सर 2083 में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान, पढ़ें सभी 12 राशियों का भाग्यफल
Hindu Nav Samvatsar 2083 Horoscope: नव संवत्सर 2083 का राशिफल
NDTV

Hindu Nav Samvatsar 2083 Horoscope: आज चैत्र शुक्लपक्ष की प्रतिपदा से प्रारंभ होने वाले हिंदू नववर्ष का प्रवेश मीन लग्न एवं मीन राशि में होगा. जिसके अनुसार मीन राशि में ही शुक्र शनि चंद्रमा और सूर्य होंगे. साथ ही कुंभ राशि में मंगल बुध एवं राहु होंगे. चतुर्थ भाव में बृहस्पति एवं षष्ठ भाव में केतु विराजमान है. नए साल में ग्रह-नक्षत्र विश्व में अशांति, बाजार में आर्थिक असंतुलन, मध्य एशिया में तनाव में वृद्धि आदि स्थिति के संकेत दे रहे हैं. 

कई देशों शासन सत्ता से जनता का टकराव एवं विरोध की स्थिति उत्पन्न होगी. कुछ जगहों पर मजहबी उन्माद भी देखने को मिल सकता है. इन परिस्थितियों के बीच आने वाले समय में सिंह, कुंभ, मीन एवं मेष राशि के लोगों को ज्यादा सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी. आइए जाने-माने ज्योतिषविद् पं. कृष्ण गोपाल मिश्र से विस्तार से जानते हैं कि मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों के लिए नव संवत्सर 2023 कैसा रहने वाला है. 

मेष राशि का वार्षिक राशिफल 

Latest and Breaking News on NDTV

नव संवत्सर में मेष राशि के जातकों को भविष्य की चिंता, आर्थिक कठिनाइयां, पारिवारिक जीवन में तनाव एवं भावनात्मक असंतुलन देखने को मिल सकता है. आवेश में लिया गया निर्णय हानिकारक हो सकता है. प्रॉपर्टी आदि के क्षेत्र में बहुत ही संभाल करके डील करने की आवश्यकता है. राजनीतिक क्षेत्र में बड़ा ही अनिश्चित्ता और षड्यंत्र की स्थिति भी बन रही है. विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है. इस वर्ष में वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी बरतना है.

चोट-चपेट लगने की आशंका है. बृहस्पति के सहयोग से बहुत सारे समस्याओं का समाधान होगा. इस वर्ष में कोई प्रॉपर्टी बेचने के लिए आप प्रयत्नशील होंगे और सफलता भी प्राप्त करेंगे, लेकिन इस बात का ध्यान रहे की जल्दबाजी में नुकसान का सौदा ना हो. इस वर्ष में आपको शनि का दान करना काफी लाभप्रद साबित होगा. साथ ही साथ शनि को संतुलित करने के लिए बृहस्पति के बीज मंत्र - ॐ बृं बृहस्पते नमः का नित्य प्रातः पद्मासन में बैठकर 108 बार जाप करें.

वृषभ राशि का वार्षिक राशिफल

Latest and Breaking News on NDTV

नव संवत्सर में वृषभ राशि के जातकों के लिए अच्छा कहा जाएगा परंतु भावनात्मक आधार पर आप परेशान हो सकते हैं. रिश्तो में अत्यधिक अपेक्षाएं आपको परेशान कर सकती हैं. आर्थिक दृष्टिकोण से यह साल आपके लिए अच्छा कहा जाएगा. विद्यार्थियों के लिए भी यह वर्ष अच्छा है, लेकिन थोड़ा सी लापरवाही उनके लिए हानिकारक साबित हो सकती है. इस वर्ष में प्रगति करने के अवसर भी मिलेंगे. नौकरी में परिवर्तन के मजबूत योग हैं.

सरकारी कर्मचारी एवं शासन सत्ता से जुड़े हुए लोगों का पदोन्नति या स्थान परिवर्तन हो सकता है. अनावश्यक खर्चे पर नियंत्रण करें. थोड़ा सा इस वर्ष में स्वास्थ्य का विशेष ध्यान देना होगा. जिन लोगों को रक्तचाप की बीमारी है, उसे खान-पान का परहेज करना होगा. रियल एस्टेट, कंस्ट्रक्शन अथवा राजनीति से जुड़े हुए लोगों के लिए बड़ा ही लाभप्रद वर्ष हो सकता है. भाग्य का पूर्ण सहयोग प्राप्त करने के लिए शनि के बीज मंत्र- ॐ शं शनैश्चराय नमः का पद्मासन में बैठ करके एक माला नित्य प्रात: जप करें.

मिथुन राशि का वार्षिक राशिफल

Latest and Breaking News on NDTV

यह वर्ष आपके लिए अवसरों का वर्ष है. भाग्य का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा. पराक्रम स्थान में शुक्र शनि एवं चंद्रमा आपके पराक्रम में चार चांद लगाएंगे. साथ ही भाग्य स्थान में मंगल बुध आपके आत्मबल और वर्चस्व को भी बनाए रखेंगे. इस वर्ष में कोई प्रॉपर्टी खरीदने की मजबूत योग बन रहे हैं. शासन-सत्ता का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा. राजनीतिज्ञों के लिए यह वर्ष काफी अनुकूल कहा जाएगा. पदोन्नति, यश, कीर्ति से परिपूर्ण वर्ष हो सकता है.

किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति का सहयोग भी प्राप्त होगा, लेकिन भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा. इस साल भावनाओं में बहकर आपसे कुछेक गलतियां हो सकती हैं. बीती हुई बातों को बहुत ज्यादा सोचना अच्छी बात नहीं होगी. इस वर्ष का लाभ लेने के लिए आपको शिव की आराधना करनी चाहिए. ॐ नमः शिवाय का 108 बार जाप नित्य पद्मासन में बैठकर करें. 

कर्क राशि का वार्षिक राशिफल

Latest and Breaking News on NDTV

वर्ष प्रवेश के समय अष्टम भाव में पंचमेश मंगल का तृतीय बुद्ध के साथ होना, इस वर्ष में आपको स्ट्रेस देगा. भविष्य की चिताओं को लेकर परेशान रहना, कार्य क्षेत्र में जिम्मेदारियां को समय से पूर्ण करने का स्ट्रेस और पारिवारिक वातावरण का स्ट्रेस हो सकता है. आप इस वर्ष में ज्यादा ही रूखा व्यवहार करने वाले अथवा चिड़चिड़ा स्वभाव के हो सकते हैं. कभी-कभी स्टेट फॉरवार्ड बोलना संबंधों के लिए हानिकारक हो सकता है. आप रिश्तो में बहुत ज्यादा पजेसिव ना बने. राजनीतिज्ञों के लिए परिवर्तन और असंतुलन दोनों ही अवसर देखने को मिलेगा.

राजनीतिज्ञों को अपने क्षेत्र में बड़ा ही संभाल के रहना पड़ेगा. नौकरी के वातावरण में भी कठिनाइयां हो सकती हैं. कोई पुरानी अचल संपत्ति बेचने के लिए परेशान हो सकते हैं. विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष विशेष परिश्रम करने का वर्ष होगा तभी सफलता प्राप्त होगी. इस वर्ष में वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी बरसे चोट चपेट लगने की आशंका है. जिन लोगों को रक्तचाप की समस्या है, वह अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें. आपके लिए इस वर्ष में मंगल के बीज मंत्र - ॐ अं अंगारकाय नमः का 108 बार रोज प्रातःकाल पद्मासन में बैठकर के जाप करना विशेष हितकर होगा.

सिंह राशि का वार्षिक राशिफल

Latest and Breaking News on NDTV

यह वर्ष थोड़ा सा पारिवारिक संबंधों अथवा भाई बंधुओ से तनाव के संकेत दे रहा है. भाई-बहनों अथवा निकटतम संबंध में बड़ा संयमित होकर के बात करें. कुछ लोगों का आपका सुझाव बुरा लग सकता है. विपरीतलिंगी संबंधों के मामले में थोड़ा सा दूरी बनाएं. इस वर्ष में आर्थिक नुकसान अथवा कुछ कानूनी समस्याएं परेशान कर सकती है. मधुमेह के रोगियों के लिए इस वर्ष में थोड़ी सी सतर्कता बरतनी होगी. जीवनसाथी से कुछ छोटी-छोटी बातों पर तनाव हो सकता है. साथ ही जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना होगा.

विदेश यात्रा थोड़ा सा संभल कर करें. अन्यथा किसी बड़ी समस्या में परेशान हो सकते हैं. आपके लिए अत्यधिक चिंता करना आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है. प्रत्येक शनिवार को कोई काली वस्तु का दान करें. इस पूरे वर्ष में आपके लिए मंगल के बीज मंत्र - ॐ अं अंगारकाय नमः का जाप करना काफी हितकर होगा. इस मंत्र का आप पद्मासन में बैठ करके नित्य एक माला जाप करें.

कन्या राशि का वार्षिक राशिफल

Latest and Breaking News on NDTV

सप्तम भाव में शुक्र, शनि एवं चंद्रमा इस साल आपके दांपत्य सुख में वृद्धि करेगा. जीवनसाथी से प्रेम में वृद्धि होगी. आर्थिक दृष्टि से भी यह वर्ष आपके लिए अच्छा होगा. संतान दायित्व की पूर्ति हेतु प्रयास सार्थक होगा. घर परिवार में किसी मांगलिक आयोजन के योग बन रहे हैं. भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा. आपको थोड़ा सा विवेक से कार्य लेना है. रियल एस्टेट, प्रॉपर्टी डीलिंग अथवा कंस्ट्रक्शन जैसे कार्यों से अच्छा पैसा कमा सकते हैं.

किसी भी तरह की कंसल्टेंसी कार्य से आपके लिए लाभ का अवसर प्राप्त होगा. इस वर्ष में कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. कुछ राजनीतिक मान प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकता है शासन सत्ता का सहयोग मिल सकता है. उच्च एवं प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होना और घनिष्ठ संबंध बनने का अवसर प्राप्त होगा. आपके लिए देवी आराधना काफी हितकर है. पूरे साल भर देवी कवच का पाठ करें आपके लिए काफी लाभदायी होगा. 

तुला राशि का वार्षिक राशिफल

Latest and Breaking News on NDTV

पंचम भाव में मंगल और बुध निश्चित तौर पर आपका क्रोध में वृद्धि करेगा. कुछ हार्मोन डिसऑर्डर से परेशान हो सकते हैं. जिन्हें थायराइड है वह लोग खाने-पीने का विशेष ख्याल रखें. संबंधों में मधुरता लिया में या मृदुभाषा का प्रयोग करें. करियर-कारोबार के दृष्टिकोण से यह वर्ष आपके लिए अच्छा होने वाला है, परंतु दांपत्य सुख में कुछ कठिनाइयां हो सकती हैं. पुरानी बातों को बहुत ज्यादा न सोचें और सकारात्मक होते हुए अपनी प्रगति पर ध्यान दें.

फैशन कॉस्मेटिक एवं दवा का व्यवसाय आपके लिए काफी हितकर है. शासन सत्ता से जुड़े लोगों को आकस्मिक लाभ मिलेगा. साथ ही साथ कोई पदोन्नति भी मिल सकता है. राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए भी यह अवसर कोई विशेष लाभ दे सकता है. आपके लिए नित्य प्रातः गणेश वंदना करना काफी हितकर होगा. साथ में शनि के बीज मंत्र - ॐ शं शनैश्चराय नमः का जप भी करें.

वृश्चिक राशि का वार्षिक राशिफल

Latest and Breaking News on NDTV

इस वर्ष में पंचम भाव में शुक्र शनि और चंद्रमा का होना आपके मन में सुरक्षा एवं नकारात्मक विचारों को जन्म दे सकता है. इस वर्ष में थोड़ा स्वास्थ्य की दिक्कतें भी परेशान करेंगे. आप इस वर्ष में थोड़ा खान-पान का परहेज करें. भविष्य के प्रति नकारात्मक विचार एवं पैसे की कठिनाइयां आपको परेशान करेंगे. महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य न करें हर कार्य को समय से निष्पादन करना ही आपके लिए हितकर होगा.

इस वर्ष में इस बात की अत्यधिक संभावना है कि आप लोगों से काटना प्रारंभ कर सकते हैं या आप अपने आप को एकाकीपन में ला सकते हैं. अच्छा होगा कि अपने आप को इस वर्ष में सकारात्मक चीजों में व्यस्त रखें और भगवान शंकर की आराधना करें. साथ ही साथ बृहस्पति के बीज मंत्र - ॐ बृं बृहस्पते नमः का पद्मासन में बैठकर के नित्य प्रातः 108 बार जाप करें.

धनु राशि का वार्षिक राशिफल

Latest and Breaking News on NDTV

आपकी बाहरी व्यक्तित्व में बेवजह रुडनेस, एटीट्यूड या कभी-कभी आलोचनात्मक स्वभाव प्रगति में बाधक होता है. यदि उपरोक्त स्वभाव या लक्षण आपकी व्यक्तित्व में है, तो उसे सुधार करें. यह वर्ष आपके लिए परिश्रम से भरा हुआ है और परिश्रम के साथ-साथ कुछ विशेष लाभ भी मिलेगा, लेकिन कार्यक्षेत्र में षड्यंत्रकारी और चापलूस व्यक्तियों से थोड़ा सा दूरी बनाएं.

आपके स्वास्थ्य में भी इस वर्ष में कुछ कठिनाइयां हो सकती हैं, जैसे कि आपके उदर विकार, मौसम परिवर्तन के समय सर्दी जुकाम और साथ में थोड़ा सा एलर्जी की समस्या हो सकती है. आपको नित्य प्रातः सूर्य को जल देना चाहिए और साथ में सूर्य के बीज मंत्र का 11 बार उच्चारण करना चाहिए. 

मकर राशि का वार्षिक राशिफल

Latest and Breaking News on NDTV

यह वर्ष आपकी आर्थिक प्रगति का वर्ष है. इस वर्ष में किसी नए व्यवसाय की शुरुआत हो सकती है. इस वर्ष में अविवाहितों का विवाह होने के भी योग बन रहे हैं. इस वर्ष मकर राशि की आर्थिक प्रगति के सारे रास्ते खुलेंगे. अच्छे समय का भरपूर लाभ लेने के लिए आपको थोड़ा सा ऊर्जावान बनना पड़ेगा. इस वर्ष में आर्थिक प्रगति के साथ-साथ कुछ संबंधों का भी भरपूर लाभ मिलेगा.

कुछ बड़े राजनीतिज्ञ या फिर प्रभावशाली व्यक्तियों के सहयोग का अवसर प्राप्त होगा. इस वर्ष में घर परिवार में कुछ बड़े खर्चों का योग बन रहा है. थोड़ा सा खराब संबंधों से बचकर के रहे. अपनी मान-प्रतिष्ठा का विशेष ख्याल रखें. इस वर्ष में कोई अचल संपत्ति खरीदने के मजबूती योग बन रहे हैं. आपके लिए यह वर्ष अत्यंत लाभकारी वर्ष है. आपको नित्य प्रातः गणेश वंदना करके ही दिन की शुरुआत करनी चाहिए. साथ में शनि के बीज मंत्र - ॐ शं शनैश्चराय नमः का भी पद्मासन में बैठकर के नित्य प्रात 108 बार का जाप करें.

कुंभ राशि का वार्षिक राशिफल

Latest and Breaking News on NDTV

यह वर्ष आपके लिए काफी अच्छा है. कोई अचल संपत्ति खरीदने के मजबूती योग बन रहे हैं. परिजनों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा. राजनीति एवं प्रॉपर्टी के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को काफी विशेष लाभ के अवसर प्राप्त होंगे. शासन सत्ता से जुड़े लोगों के लिए स्थान परिवर्तन का योग बन रहा है. साथ में कुछ लोगों को पदोन्नति भी प्राप्त हो सकती है. कोई हवाई यात्रा करने से पहले किसी अच्छे पंडित जी से मुहूर्त विचार अवश्य करें.

अनावश्यक खर्चों का नियंत्रण करने की आवश्यकता है. इस वर्ष में आपको अच्छे लोगों का सहयोग प्राप्त होगा. किसी नए बिजनेस से आपको आर्थिक आमदनी में वृद्धि होती हुई दिखाई दे रही है. ‌इस वर्ष में ज्यादा से ज्यादा देवी की आराधना करें. गायत्री मंत्र का नित्य 108 बार जाप करें. शनि के बीज मंत्र - ॐ शं शनैश्चराय नमः का 108 बार पद्मासन में बैठकर जब करें.

मीन राशि का वार्षिक राशिफल 2026

Latest and Breaking News on NDTV

राशि में उच्च का शुक्र शनि एवं चंद्रमा निश्चित तौर पर आपको संवेदनशील बनाएंगे. इस वर्ष में आपको छोटी-छोटी बातों पर क्रोध हो सकता है. जो बीत गया उसकी चिंता छोड़े और आगे पर ध्यान दें. मधुमेह के रोगियों को विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है. घर में भाई अथवा परिजनों से बिना वजह की बातों पर तनाव उत्पन्न हो सकता है.

कुछ भावनात्मक संबंधों में अपनी भावनात्मक अपेक्षा को लेकर परेशान होंगे और अपने आप को उपेक्षित महसूस करेंगे. जिम्मेदारियां को लेकर थोड़ा तनाव में रह सकते हैं. अत्यधिक खर्च आपकी आर्थिक दिक्कत का कारण बनेंगे. मिथुन के बृहस्पति का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा. मंगल के बीज मंत्र - ॐ अं अंगारकाय नमः एवं बृहस्पति के बीज मंत्र - ॐ बृं बृहस्पते नमः का 108 बार नित्य प्रातः पद्मासन में बैठकर करके जाप करें.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com