विज्ञापन

Hartalika Teej 2026: कुंवारी लड़कियां क्यों रखती हैं हरतालिका तीज का व्रत? जानें माता पार्वती से जुड़ी मान्यता

Fast Observed by Unmarried Girls: हरतालिका तीज पर कुंवारी लड़कियां माता पार्वती की तपस्या को याद कर योग्य जीवनसाथी की कामना से व्रत रखती हैं. आचार्य मदन मोहन ने बताया कि इस दिन शिव-पार्वती मंदिरों के दर्शन का भी खास महत्व माना जाता है.

Hartalika Teej 2026: कुंवारी लड़कियां क्यों रखती हैं हरतालिका तीज का व्रत? जानें माता पार्वती से जुड़ी मान्यता
सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और अखंड सौभाग्य की कामना करती हैं
ndtv

हरतालिका तीज का नाम आते ही पूजा, श्रृंगार और शिव-पार्वती की भक्ति की तस्वीर सामने आती है. भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाया जाने वाला यह पर्व सुहागिन महिलाओं के साथ कुंवारी लड़कियों के लिए भी खास माना जाता है. कई युवतियां इस दिन निर्जला व्रत रखकर मनचाहे जीवनसाथी की कामना करती हैं. आचार्य मदन मोहन ने बताया कि इसकी मान्यता माता पार्वती की कठिन तपस्या से जुड़ी है. यही वजह है कि यात्रा के दौरान भी कई महिलाएं और युवतियां स्थानीय मंदिरों में शिव-पार्वती की पूजा कर इस परंपरा को निभाती हैं.

माता पार्वती की तपस्या से जुड़ी है कहानी

आचार्य मदन मोहन ने बताया कि ऐसी मान्यता है कि माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए लंबे समय तक कठिन तपस्या की थी. उनकी भक्ति से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उन्हें पत्नी के रूप में स्वीकार किया. इसी कथा को हरतालिका तीज से जोड़कर देखा जाता है. कुंवारी कन्याएं भी पार्वती जी की तरह मनचाहा और योग्य जीवनसाथी पााने की कामना से यह व्रत रखती हैं.

यह भी पढ़ें: Aja Ekadashi 2026: कब है भाद्रपद महीने की पहली एकादशी? जानिए सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि

यात्रा में मंदिरों के दर्शन का खास महत्व

हरतालिका तीज पर कई महिलाएं अपने शहर से बाहर स्थित प्रसिद्ध शिव-पार्वती मंदिरों की यात्रा करती हैं. धार्मिक पर्यटन के लिहाज से भी यह दिन खास होता है. मंदिरों में पूजा, दर्शन और शिव-पार्वती का आशीर्वाद लेने के लिए श्रद्धालु दूर-दूर से पहुंचते हैं.

सुहागिन और कुंवारी लड़कियों की अलग कामना

आचार्य मदन मोहन ने बताया कि सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और अखंड सौभाग्य की कामना करती हैं, जबकि कुंवारी लड़कियां योग्य वर और सुखी वैवाहिक जीवन की प्रार्थनाा करती हैं. व्रत के नियम परिवार और परंपरा के अनुसार अलग हो सकते हैं.

व्रत के दौरान ऐसे करें पूजा

सुबह स्नान कर साफ कपड़े पहनें और व्रत का संकल्प लें. शिव-पार्वती की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित कर फल, फूल और मिठाई अर्पित करें. पूजा के बाद मन से जीवनसाथी और सुखी गृहस्थ जीवन की कामना करें. निर्जला व्रत कठिन लगे तो परिवार की परंपरा और अपनी क्षमता के अनुसाार संकल्प लेना बेहतर है.

यह भी पढ़ें: मंगलवार को करें हनुमान जी के इन 6 शक्तिशाली मंत्रों का जाप, भय और चिंता से मिलेगी राहत, मन को मिलेगा सुकून

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hartalika Teej 2026, Hartalika Teej 2026 Date And Time, Hartalika Teej
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com