विज्ञापन

Hariyali Teej 2026: 14 या 15 अगस्त को रखा जाएगा व्रत? जानें सही तारीख और पूजा का शुभ मुहूर्त

हरियाली तीज 2026 का व्रत 15 अगस्त को रखा जाएगा. जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इस दिन किए जाने वाले खास काम.

Hariyali Teej 2026: 14 या 15 अगस्त को रखा जाएगा व्रत? जानें सही तारीख और पूजा का शुभ मुहूर्त
सुबह स्नान करने के बाद हरे रंग के कपड़े पहनकर व्रत का संकल्प लें.

Hariyali Teej 2026: सावन का महीना आते ही हरियाली तीज का इंतजार शुरू हो जाता है. खासकर सुहागिन महिलाओं के लिए ये दिन बेहद खास माना जाता है. इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना से व्रत रखती हैं. हरे रंग के कपड़े पहनती हैं, हाथों में मेहंदी सजाती हैं और हरी चूड़ियों से अपना श्रृंगार करती हैं. झूला झूलने और तीज के गीत गाने की भी खास परंपरा है. लेकिन इस साल हरियाली तीज की तारीख को लेकर अगर आप भी कन्फ्यूज हैं, तो जान लीजिए सही तारीख और पूजा का शुभ समय.

2026 में कब मनाई जाएगी हरियाली तीज

द्रिक पंचांग के अनुसार हरियाली तीज की तृतीया तिथि 14 अगस्त को शाम 6 बजकर 46 मिनट से शुरू होगी और 15 अगस्त को शाम 5 बजकर 28 मिनट पर खत्म होगी. उदयातिथि के हिसाब से हरियाली तीज का व्रत 15 अगस्त, शनिवार को रखा जाएगा. इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं.

हरियाली तीज का शुभ मुहूर्त

हरियाली तीज पर पूजा के लिए कई शुभ समय बताए गए हैं. ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 50 मिनट से 5 बजकर 35 मिनट तक रहेगा. अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 17 मिनट से 1 बजकर 8 मिनट तक रहेगा. विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 51 मिनट से 3 बजकर 42 मिनट तक रहेगा. गोधूलि मुहूर्त शाम 7 बजकर 6 मिनट से 7 बजकर 29 मिनट तक रहेगा.

Latest and Breaking News on NDTV

ऐसे करें हरियाली तीज की पूजा

सुबह स्नान करने के बाद हरे रंग के कपड़े पहनकर व्रत का संकल्प लें. पूजा की जगह पर भगवान शिव, माता पार्वती और गणेश जी की प्रतिमा या तस्वीर रखें. माता पार्वती को सुहाग की सामग्री चढ़ाएं और भगवान शिव को बेलपत्र, भांग, धतूरा और फल अर्पित करें. इसके बाद तीज की व्रत कथा पढ़ें या सुनें और धूप-दीप जलाकर आरती करें.

हरियाली तीज पर करें ये आसान काम

पूजा के बाद सास या घर की बड़ी महिला को सुहाग की सामग्री और उपहार देकर उनका आशीर्वाद लेना शुभ माना जाता है. हरियाली तीज पर पौधा लगाना भी अच्छा माना गया है. इस दिन हरे रंग के कपड़े और चूड़ियां पहनना भी शुभ माना जाता है. मान्यता है कि माता पार्वती ने भगवान शिव को पाने के लिए कठोर तपस्या की थी और उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर शिव ने उन्हें पत्नी के रूप में स्वीकार किया था. इसी वजह से हरियाली तीज को पति-पत्नी के रिश्ते और सुखी वैवाहिक जीवन से जोड़कर देखा जाता है.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

यह भी पढ़ें- Hariyali Teej Vrat Katha: 108 जन्मों की तपस्या के बाद कैसे मिला माता पार्वती को शिव का वरदान, हरियाली तीज पर जरूर पढ़ें ये कथा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hariyali Teej
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com