Poila Boisakh wishes 2025 : वैसे तो ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार नए साल की शुरूआत 1 जनवरी से हो जाता है. लेकिन भारत में अलग-अलग संप्रदाय के लोग अलग-अलग तिथियों पर नया साल मनाते हैं, जैसे- हिन्दू धर्म के मानने वाले चैत्र महीने की प्रतिपदा तिथि से नए साल की शुरुआत का जश्न मनाते हैं, सिख समुदाय वैशाखी, पारसी नवरोज पर, जैन लोग दीवाली के अगले दिन से, जबकि बंगाली लोग पोइला बैशाख के दिन नए साल का जश्न मनाते हैं.
आपको बता दें कि हर साल बंगाली न्यू ईयर अप्रैल महीने के मध्य में आता है. यानी आज 15 अप्रैल को बंगाली नववर्ष मनाया जा रहा है, जिसे पोइला बैशाख भी कहते हैं. आज बंगाली समुदाय के लोग पारंपरिक भोजन बनाते हैं और परिधान पहनकर गीत नृत्य करते हैं. इस दिन बंगाली लोग पंजिका यानी बंगाली पंचांग खरीदते हैं. साथ ही लक्ष्मी -गणेश की पूजा अर्चना करते हैं. इसके अलावा पोइला बैशाख के दिन किसी मंगल और नए काम की शुरुआत भी करते हैं.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
क्या वैशाख अमावस्या और शनि जयंती एक ही दिन है, जानिए यहां सही तिथि और मुहूर्त
वहीं, आज एक दूसरे के घर जाकर या फिर फोन पर शुभो नववर्ष कहकर बधाई भी देते हैं. ऐसे में हम भी आपको यहां पर बंगाली नववर्ष की शुभकामना संदेश देने के लिए कुछ सुझाव दे रहे हैं, जिसे आप दोस्तों और रिश्तेदारों को भेज सकते हैं.
बंगाली नववर्ष की शुभकामना संदेश
1- पोहेला बोइशाख की हार्दिक शुभकामनाएं, नया साल आपके जीवन में खुशियां और सफलता लेकर आए.
2- सूर्य का हो तेज आपका, जल जैसी हो शीतलता
मन में घुली हो शहद की मिठास जैसे,
इस पोइला बैसाख आपके लिए हमारी है यही आस,
हैप्पी बंगाली नववर्ष 2025
2-खुशियों के अनमोल उपहार लाया है नववर्ष,
आपकी राहों में फूलों को बिखराकर लाया है नववर्ष,
महकी हुई बहारों की खुशबू लाया है नववर्ष!
बंगाली नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं
3- गुलों की शाख से खुशबू चुरा के लाया है,
गंगन के पांव से धुघरु चुरा के लाया है,
थिरकते कदमों से आया है आज का यह नया साल
जो की तुम्हारे वास्ते खुशियां चुरा के लाया है
हैप्पी पोइला बोइशाख 2025
4- नाच ले, गा ले हमारे साथ
आई है बैसाखी खुशियों के साथ
मस्ती में झूम और खीर-पूरी खा
और ना कर तू दुनिया की परवाह
हैप्पी पोइला बोइशाख 2025
5- बैसाखी का खुशहाल मौका है,
ठंडी हवा का झोंका है,
पर तेरे बिन अधूरा है सब,
लौट आओ हमने खुशियों को रोका है.
हैप्पी बंगाली नववर्ष 2025
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं