Chaitra Hanuman Jayanti 2025 : आज देश भर में धूम-धाम के साथ हनुमान जन्मोत्सव मनाया जा रहा है. सुबह से ही मंदिरों में बजरंगबली के दर्शन के लिए भक्तों की लंबी लाइनें लगी हुई हैं. क्योंकि हनुमान जयंती का दिन बजरंगबली की पूजा के लिए बहुत विशेष माना जाता है. ऐसी मान्यता इस दिन सच्चे मन से पूजा-पाठ करने और उपवास रखने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं साथ ही, इस दिन कुछ बजरंगबली की प्रिय चीज भोग लगाने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण भी होती हैं. ऐसे में आइए जानते हैं इस शुभ दिन पर हनुमान जी को प्रसाद के रूप में क्या चढ़ाना फलदायी होता है और राशि के अनुसार आज के दिन कौन से मंत्र का जाप करना चाहिए.
हिन्दू धर्म में पंचांग से तय होते हैं सारे शुभ काम, तो इस्लाम में फॉलो होता है कौन सा कैलेंडर?
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हनुमान जन्मोत्सव पर क्या लगाएं भोग - Hanuman ji bhog
आज के दिन आप अंजनी पुत्र हनुमान को गुड़ और चने का भोग लगा सकते हैं. इससे हनुमान जी प्रसन्न होते हैं. गुड़ चने का भोग लगाने से मंगल दोष भी दूर हो सकता है. साथ ही परेशानियों से भी निजात मिल सकती है. बजरंगबली के अलावा भगवान विष्णु, माता संतोषी और शनि देव को भी गुड़-चने का भोग लगाया जाता है.
गुड़ चने का भोग लगाकर भक्त हनुमान जी को प्रसन्न कर सकते हैं.
इस दिन आप राशि के अनुसार मंत्र जाप करके भी बजरंग बली को प्रसन्न कर सकते हैं- Hanum ji mantra according Rashifal
मेष राशि के जातक 'ॐ धनुर्धराया नम: और ॐ धर्मानुजाय नमः' मंत्र का जप करें.
वृषभ राशि के जातक 'ॐ हरये नम:और ॐ भीमाय नमः' मंत्र का जप करें.
मिथुन राशि वाले 'ॐ राघवाया नम: और ॐ सुरेशाय नमः' मंत्र पढ़ें.
कर्क राशि के जातक 'ॐ परेशाया नम: और ॐ सर्वज्ञाय नमः' मंत्र का जप करें.
सिंह राशि 'ॐ सौम्याय नम: और ॐ कपिराजाय नमः' मंत्र का जप करें.
कन्या राशि के जातक 'ॐ वरप्रदाय नम: और ॐ ब्रह्मचारिणे नमः' मंत्र का जप करें.
तुला राशि के जातक 'ॐ दांताय नमः और ॐ महाबलाय नमः' मंत्र का जप करें.
वृश्चिक राशि के जातक 'ॐ राम चंद्राय नमः और ॐ हनुमते नमः' मंत्र पढ़ें.
धनु राशि वाले 'ॐ महाभाग नमः और ॐ महागुरवे नमः' मंत्र का जप करें.
मकर राशि के जातक 'ॐ जैत्राय नमः और ॐ दिव्याय नमः' मंत्र का जप करें.
कुंभ राशि के जातक 'ॐ कौसलेयाय नमः और ॐ लोकनाथाय नमः' मंत्र का जप करें.
वहीं, मीन राशि के जातक 'ॐ वरप्रदाय नम: और ॐ रामवाहनरूपाय नमः' मंत्र का जप करें.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं