Muslim calendar 2025 : दुनिया के सभी धर्मों में किसी भी शुभ काम की शुरूआत तिथि और मुहूर्त देखकर किया जाता है. क्योंकि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अशुभ समय में किया गया कार्य पूर्ण नहीं होता है. हिन्दू धर्म में विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश और यहां तक की शॉपिंग पंचांग में शुभ मुहूर्त देखकर किया जाता है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है हिन्दू धर्म में पंचांग से तय होते हैं सारे शुभ काम, तो इस्लाम में फॉलो होता है कौन सा कैलेंडर? अगर आपको इस बात की जानकारी नहीं है तो फिर आज इस लेख में आपको पता चल जाएगा...
इस्लाम धर्म में कौन से कैलेंडर से तय होता है शुभ काम - Which calendar determines the auspicious work in Islam?
इस्लाम धर्म के लोग हिजरी कैलेंडर फॉलो करते हैं. इसी के आधार पर सारे पर्व, शुभ काम और धार्मिक यात्राओं की तिथियां तय होती हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हिजरी कैलेंडर क्या है - what is the hijri calendar
हिजरी कैलेंडर चंद्र कैलेंडर है. इसमें साल के 365 नहीं बल्कि 354 दिन होता है. आपको बता दें कि इस कैलेंडर की शुरूआत पैगंबर मुहम्मद के मक्का से मदीना में प्रवेश से हुई थी. यानी 622 ई के आस-पास, ऐसा मान्यता है.
हिन्दू कैलेंडर की तरह ही इसमें भी 12 महीने ( (Hijri Months)) होते हैं- मुहर्रम, सफर, रबीउल अव्वल, रबीउल आखिर, जमादिउल अव्वल, जमादिउल आखिर, रज्जब, शाबान, रमजान, शव्वाल, ज़िलकदा और ज़िलहिज्जा. मुस्लिम समुदाय के लोग सारे शुभ काम के लिए इसी कैलेंडर को फॉलो करते हैं. यहां तक कि स्थानीय मौलवी से भी सलाह लेते हैं.
ये तिथि और महीने होते हैं शुभ - These dates and months are auspicious muslim religion
इस्लाम धर्म के पाक महीने रमजान, शव्वाल,मुहर्रम और ज़िलहिज्जा होता है, जबकि फजीलत के दिन ईद, शबे-बरात, लैलत-उल-क़द्र है.
इस्लामिक त्योहार कैलेंडर 2025 - Islamic festival calendar 2025
रजब महीने की शुरुआत 1 रज्जब 1446 हिजरी (1 जनवरी 2025)
इसरा मिराज 27 रज्जब 1446 हिजरी (27 जनवरी 2025)
शाबान की शुरुआत 1 शाबान 1446 हिजरी (31 जनवरी 2025)
आधा शाबान 15 शाबान 1446 हिजरी (14 फरवरी 2025)
रमज़ान और रोज़े का महीना शुरू 1 रमजान 1446 हिजरी (1 मार्च 2025)
नुज़ूल-उल-कुरान 17 रमज़ान 1446 हिजरी (17 मार्च 2025)
ललयात-उल-कद्र 27 रमज़ान 1446 हिजरी (27 मार्च 2025)
शव्वाल की शुरुआत 1 शव्वाल 1446 हिजरी (31 मार्च 2025)
ईद-उल-फ़ितर 1 शव्वाल 1446 एएच (31 मार्च 2025)
ज़िल-क़ादा की शुरुआत 1 धुल-क़ादा 1446 हिजरी (29 अप्रैल 2025)
ज़िलहिज्जा की शुरुआत 1 ज़िलहिज्जा 1446 हिजरी (28 मई 2025)
अराफात में वक्फ (हज) 9 ज़िलहिज्जा 1446 हिजरी (5 जून 2025)
ईद-उल-अज़हा 10 ज़िलहिज्जा 1446 हिजरी (6 जून 2025)
तश्रीक़ के दिन 11, 12, 13 ज़िलहिज्जा 1446 हिजरी (7 जून 2025)
मुहर्रम (इस्लामिक नव वर्ष) की शुरुआत 1 मुहर्रम 1447 हिजरी (26 जून 2025)
आशूरा व्रत 10 मुहर्रम 1447 हिजरी (5 जुलाई 2025)
सफर की शुरुआत 1 सफ़र 1447 हिजरी (26 जुलाई 2025)
रबी-उल-अव्वल की शुरुआत 1 रबी-उल-अव्वल 1447 हिजरी (25 अगस्त 2025)
पैगंबर (मावलिद) का जन्मदिन 12 रबी-उल-अव्वल 1447 हिजरी (15 सितंबर 2025)
रबी-उल-थानी की शुरुआत 1 रबी-उल-थानी 1447 हिजरी (23 सितंबर 2025)
जमादा-उल-उला की शुरुआत 1 जमादा-उल-उला (23 अक्टूबर 2025)
जमादा-उल-अखिरा की शुरुआत 1 जुमादा-अल-अखिरा (22 नवंबर 2025)
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं