देवगुरु बृहस्पति को ज्योतिष में ज्ञान, भाग्य, धर्म और समृद्धि का कारक माना जाता है. 19 अगस्त 2026 को गुरु पुष्य नक्षत्र से निकलकर बुध के नक्षत्र अश्लेषा में प्रवेश कर चुके हैं. ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार अश्लेषा नक्षत्र रहस्य, रणनीति और मानसिक चतुराई से जुड़ा है. ऐसे में कुछ राशियों को इस दौरान अपने फैसलों, बातचीत और पैसों से जुड़े मामलों में सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है. आइए आचार्य मदन मोहन से जानते हैं किन राशियों को सतर्क रहना होगा.
मीन राशि वालों सोच-समझकर लें बड़े फैसले
आचार्य मदन मोहन ने बताया कि मीन राशि वालों को शिक्षा, संतान और महत्वपूर्ण फैसलों में भ्रम की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है. भावनाओं में आकर कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें. अपनी योजनाएं हर किसी से साझा न करें और खर्चों पर भी नियंत्रण रखें.
उपाय: गुरुवार को पीली वस्तु का दान करें और भगवान विष्णु की पूजा करें.
धनु राशि वाले निवेश में जल्दबाजी न करें
यह भी पढ़ें: Sawan Pradosh Vrat 2026: 25 या 26 अगस्त कब है सावन दूसरा प्रदोष व्रत? जानिए तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त
धनु राशि वालों के लिए अचानक बदलाव और काम में रुकावट की स्थिति बन सकती है. निवेश या शेयर बाजार जैसे जोखिम वाले मामलों में अच्छी तरह जांच-पड़ताल के बाद ही फैसला लें. स्वास्थ्य को लेकर भी लापरवाही न करें.
उपाय: भगवान विष्णु की पूजा कर 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का जाप करें.
मिथुन राशि वाले वाणी और धन के मामले में रखें सावधानी
आचार्य ने बताया कि मिथुन राशि वालों को अपनी बात सोच-समझकर रखने की जरूरत है. कही गई बात का गलत मतलब निकाला जा सकता है. आर्थिक लेन-देन में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें और जरूरी दस्तावेज जांचकर ही साइन करें.
उपाय: बुधवार को गणेश जी की पूजा करें और 'ॐ गं गणपतये नमः' का जाप करें.
छिपे विरोधियों से कैसे बचें?
आचार्य के अनुसार, किसी पर तुरंत शक करने के बजाय जरूरी जानकारी सीमित लोगों तक रखें. आर्थिक मामलों में पेपरवर्क ध्यान से जांचें और बड़े फैसलों में जल्दबाजी न करें.
यह भी पढ़ें: हरिद्वार का दक्ष प्रजापति महादेव मंदिर क्यों है खास? माता सती और शिव के क्रोध से जुड़ी है कहानी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं