ज्योतिष शास्त्र में गुरु को ज्ञान, भाग्य और धन का कारक माना जाता है. गुरु के नक्षत्र परिवर्तन का असर सभी राशियों पर अलग-अलग माना जाता है. ज्योतिषाचार्य पंडित कौशल पांडेय ने बताया कि 19 अगस्त को गुरु पुष्य नक्षत्र से निकलकर अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और 31 अक्टूबर तक इसी नक्षत्र में रहेंगे. इस दौरान 4 राशियों के लिए आर्थिक और करियर के लिहाज से समय बेहतर रहने की संभावना है.
मेष राशि
ज्योतिषाचार्य पंडित कौशल पांडेय ने बताया कि गुरु का नक्षत्र परिवर्तन मेष राशि वालों के लिए आर्थिक और करियर के मामले में अच्छा रह सकता है. कमाई के नए रास्ते खुल सकते हैं और नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है. कारोबार में भी सुधार के संकेत हैं.
मिथुन राशि
ज्योतिषाचार्य के अनुसार, मिथुन राशि वालों को मेहनत का बेहतर परिणााम मिल सकता है. ऑफिस में जिम्मेदारी बढ़ने के साथ मनचाही पोजीशन मिलने के योग बन सकते हैं. कारोबार बढ़ाने के मौके मिलेंगे. अटका हुआ पैसा वापस आने की भी संभावना है.
यह भी पढ़ें: Mangla Gauri Vrat: तीसरा मंगला गौरी व्रत आज, जानिए पूजन का महत्व, शुभ मुहूर्त और कथा
तुला राशि
ज्योतिषाचार्य पंडित कौशल पांडेय ने बताया कि तुला राशि के जातकों के अटके काम आगे बढ़ सकते हैं. नौकरी और कारोबार में नए अवसर मिल सकते हैं. 31 अक्टूबर तक आार्थिक परेशानियों में राहत और समाज में मान-सम्मान बढ़ने की संभावना है.
मकर राशि
मकर राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है. निवेश के लिए समय अनुकूल माना जा रहा है, हालांकि किसी भी जगह पैसा लगाने से पहले पूरी जानकारी लेना जरूरी है. कारोबार में लाभ और काम में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं.
यह भी पढ़ें: घर की नींव में नाग-नागिन का जोड़ा क्यों रखा जाता है? जानिए इसके पीछे की धार्मिक मान्यता
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं